क्या आपको पता है कि पीरियड्स डिले क्यों होते हैं और आपको किन लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है?

पीरियड्स स्किप होना या डिले होना एक ऐसी दिक्कत है, जिससे हर महिला कभी न कभी जरूर गुजरी है। असल में महिलाओं की सेहत के लिए पीरियड्स का हर महीने समय पर आना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आपके पीरियड्स अक्सर डिले हो जाते हैं या किसी महीने स्किप हो जाते हैं, तो यह सही नहीं है। पीरियड्स का डिले होना कई बातों की तरफ इशारा करता है। पीरियड्स कभी स्ट्रेस के कारण, कभी हार्मोनल उतार-चढ़ाव तो कभी लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण डिले हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पीरियड्स के देर से आने का असल कारण क्या होता है? क्या पीरियड्स डिले होने या न आने का मतलब यह है कि ओवरी में एग नहीं बन रहे हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
पीरियड्स समय पर क्यों नहीं आते हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड समय पर न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीसीओडी में पीरियड्स डिले हो जाते हैं।
- इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी ओवरीज काम नहीं कर रही हैं या एग नहीं बना रही हैं, बल्कि इसका मतलब यह है कि आपकी ओवरीज जरूरत से ज्यादा काम कर रही हैं।

- जब पीरियड्स देर से आते हैं, आपको पीसीओडी हो जाती है, तो आपकी ओवरीज एग तो बनाती हैं, लेकिन वो एग रिलीज नहीं हो पाते हैं और इसलिए फर्टिलाइज नहीं होते हैं। इसी वजह से महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल आती है।
- पीसीओडी में हमारे शरीर में इम्मैच्योर एग्स बनते हैं और ये एग रिलीज नहीं हो पाते हैं। अगर आपके पीरियड्स डिले हो रहे हैं, 35 दिनों से ज्यादा तक आपको पीरियड्स नहीं आते हैं, तो यह सही नहीं है।
- इसके अलावा, पीरियड में अचानक फ्लो बढ़ जाता भी शरीर में इंबैलेंस और पीसीओडी की तरफ इशारा कर सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप दिन में 3 पैड बदल रही थीं और अब आपको अचानक से 5-6 पैड बदलने की जरूरत पड़ रही है, तो यह सही नहीं है।
View this post on Instagram
- पीरियड्स से पहले एक्ने हो जाना, ओव्युलेशन या पीएमएस में क्रेविंग्स होना और मूड का अचानक से अधिक चिड़चिड़ा हो जाना, ये कुछ ऐसे संकेत हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।
- अगर आप तनाव में हैं, तो इसकी वजह से होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी आपके पीरियड्स डिले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।