पीरियड ब्लड से आती है बहुत तेज बदबू? कहीं वजाइनल इंफेक्शन तो नहीं है इसकी वजह

पीरियड के दिनों में महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में होने वाला तेज दर्द, ब्लड फ्लो, मूड स्विंग्स, फूड क्रेविंग्स, प्राइवेट पार्ट में खुजली, दाग लगने का डर और थकान, महिलाओं के पूरे रूटीन पर असर डालता है। अमूमन पीरियड्स में महिलाओं में 5 दिन ब्लीडिंग होती है। इन दिनों में आने वाले ब्लड से कई बार तेज बदबू भी आती है, हालांकि कई बार यह सामान्य होती है, लेकिन कुछ महीनों में यह इतनी तेज हो सकती है कि न केवल आपके लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है, बल्कि कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। क्या आपको पता है कि पीरियड ब्लड से आने वाली तेज बदबू, वजाइनल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं और दिल्ली के रोहिणी में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाती हैं।
वजाइनल इंफेक्शन की वजह से आ सकती है पीरियड ब्लड से तेज बदबू
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड ब्लड से आने वाली तेज बदबू, वजाइनल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। दरअसल, वजाइना में मौजूद बैक्टीरिया जब पीरियड ब्लड के साथ मिलते हैं, तो बदबू पैदा करते हैं।
- अगर वजाइनल हेल्थ सही नहीं है, वजाइना में किसी तरह का कोई इंफेक्शन है, तो यह बदबू बढ़ सकती है। अगर आपको हर महीने पीरियड ब्लड से तेज बदबू आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

- डॉक्टर बेदी का कहना है कि अगर पीरियड के दिनों में आपके ब्लड से मछली जैसी गंध आती है या यह गंध इतनी तेज होती है कि इसे बर्दाश्त भी न किया जा सके, तो यह बैक्टीरियल वेजिनोसिस का संकेत हो सकती है। ऐसा वजाइनल बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण हो सकता है।
- यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

- पीरियड के दिनों में पैड न बदलने के कारण भी वजाइनल इंफेक्शन और यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है और इसकी वजह से भी पीरियड ब्लड से तेज बदबू आ सकती है। इसलिए, 3-4 घंटे में पैड जरूर बदलें।
- अंडरवियर न बदलना भी वजाइनल इंफेक्शन का कारण हो सकता है और यह भी पीरियड ब्लड से बदबू आने की वजह बन सकता है।
यह भी पढ़ें- वजाइनल हेल्थ पर आपकी पैंटी भी डालती है असर, जानें कैसे
पीरियड्स के दिनों में हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको बार-बार वजाइनल इंफेक्शन हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।