Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

इंसुलिन रेजिस्टेंस के चलते क्यों बढ़ता है मोटापा ? जानें

इंसुलिन रेजिस्टेंस एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी मांसपेशियों ,वसा और लिवर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती है। इसके कारण भी मोटापा हो सकता है।
Updated:- 2025-06-03, 12:01 IST
image

मोटापा आज के दौर में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गई है। लोग मोटापा कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन असर जरा बहुत भी नहीं दिखाई देता है। इसका कारण है मोटापे का सही कारण न पता होना। दरअसल मोटापा कई बार इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण भी हो जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती है, जिसके चलते वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। आइए समझते हैं कि कैसे इंसुलिन रेजिस्टेंस मोटापे का एक प्रमुख कारण बन जाता है। इस बारे में जानकारी दे रही हैं, डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर

इंसुलिन क्या है और कैसे काम करता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

इंसुलिन एक हार्मोन है जिसे हमारा पैनक्रियाज बनाता है। इसका मुख्य कार्य हमारे रक्त में मौजूद ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना होता है। ताकि कोशिकाएं इसे ऊर्जा के रूप में उपयोग कर सकें। बता दें कि जब हम खाना खाते हैं, तो हमारा शरीर भोजन को तोड़कर ग्लूकोज में बदलता है। यह ग्लूकोज रक्त में आता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। इस बढ़े हुए स्तर को नियंत्रित करने के लिए अग्न्याशय इंसुलिन छोड़ता है।

यह भी पढ़ें-पैरों की एड़ियां 12 महीने किसकी कमी से फटती है? एक्‍सपर्ट से जानें

why insulin resistance gain weight

वहीं जब इंसुलिन रेजिस्टेंस तब होता है, जब आपकी मांसपेशियों ,वसा और लिवर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती है। इससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर ऊंचा रहने लगता है। जब कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी हो जाती हैं, तो वो ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का ठीक से उपयोग नहीं कर पाती हैं। इसके बजाय शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को वसा के रूप में खास करके पेट के आसपास जमा करना शुरू कर देता है।

वहीं कोशिकाएं ग्लूकोज को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, इसलिए वे ऊर्जा के लिए परेशान होती हैं। इससे थकान महसूस हो सकती है और शारीरिक गतिविधि में कमी आती है, जो वजन बढ़ाने में योगदान करती है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।