Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:55 PM IST

लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

अगर आप लंबे वक्त से स्ट्रेस में हैं, तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर हो सकता है। कई बार हम इसे समझ नहीं पाते हैं। लेकिन, अंदर ही अंदर स्ट्रेस हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
Updated:- 2024-08-22, 11:16 IST
What are  symptoms of long term stress

कहते हैं कि जिंदगी हर हाल में आगे बढ़ती रहती है। चाहे कितनी भी मुश्किलें आए, पर जिंदगी नहीं रुकती है। यह बात बेशक सच भी है। लेकिन, जिंदगी में आने वाली मुश्किलें और उलझनें, हमें तनाव में डाल देती हैं। ऐसे में हम जिंदगी की भागदौड़ में आगे तो बढ़ते रहते हैं, लेकिन इस तनाव का हमारी सेहत पर बुरा असर होता है। स्ट्रेस की वजह से आजकल लोगों की मेंटल हेल्थ पर काफी असर हो रहा है। तनाव सिर्फ मानसिक सेहत पर ही नहीं, बल्कि, हमारी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमने डॉक्टर प्रिया सेठी से बात की। वह साइकेट्रिस्ट हैं और पिछले 15 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं।

लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? (How does stress affect the body long term)

Stress effects on body

  • छोटी-मोटी बातों का तनाव हर किसी को होता है और यह बुरा नहीं होता है। लेकिन, अगर आप लंबे वक्त तक तनाव में हैं और इसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर हो रहा है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।
  • तनाव की लिमिट सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है। लेकिन, जब आपको शरीर पर इसका असर दिखने लगे और आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने लगे, तो तुरंत इस पर ध्यान दें।
  • लंबे वक्त तक स्ट्रेस में रहने के कारण, सिरदर्द बना रहता है। खान-पान की आदतों में बदलाव भी क्रॉनिक स्ट्रेस का लक्षण है।
  • अधिक तनाव में रहने की वजह से जहां कुछ लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ ओवरईटिंग करने लगते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि लंबे समय तक तनाव में रहने की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और आप जल्दी-जल्दी बीमारियों का शिकार होते हैं।
  • कई बार लोग दूसरों से मिलने से भी कतराने लगते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं।
  • क्रॉनिक स्ट्रेस का असर हार्मोनल बैलेंस पर भी होता है। इसकी वजह से पीरियड्स और फर्टिलिटी पर भी असर होता है।
  • स्ट्रेस की वजह से बाल भी अधिक झड़ते हैं और ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ रहता है।
  • इसकी वजह से डाइजेशन खराब होता है और नींद आने में मुश्किल होती है।
  • क्रॉनिक स्ट्रेस के कारण, मांसपेशियों में दर्द भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें-  तनाव को कम करने में मदद करेगी दादी मां की बताई यह चाय

effect of stress on women sexual health

  • स्ट्रेस का सेक्शुअल लाइफ पर असर होता है। इसकी वजह से सेक्शुअल डिजायर में भी कमी आने लगती है।
  • लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण, व्यक्ति के मन में सुसाइड के विचार भी आने लगते हैं।
  • अगर आप क्रॉनिक स्ट्रेस में हैं या आपके आस-पास कोई इस तरह के लक्षणों से परेशान है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन

 

 

लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर पर बुरा असर होता है। इसलिए, स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें। अगर स्ट्रेस का आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर हो रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।