सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ाते इंस्टेंट नूडल्स, रोजाना खाने से शरीर हो सकता है अंदर से खोखला; जानें कैसे

भागदौड़ से भरी जिंदगी में जल्दी बनने वाले इंस्टेंट नूडल्स काफी लोगों का फेवरेट मील ऑप्शन होते हैं। ये जल्दी से बन जाते हैं और टेस्टी भी लगते हैं इसलिए, कभी ब्रेकफास्ट तो कभी डिनर में लोग इसे खाना पसंद करते हैं हालांकि, हम सभी ये जानते हैं कि इसमें मैदा होता है और इसका सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। क्या आप भी यही सोच रही हैं कि इंस्टेंट नूडल्स खाने से सिर्फ वजन बढ़ता है और इसका कोई और नुकसान नहीं है, तो आप गलता हैं। इंस्टेंट नूडल्स खाने से शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप हफ्ते में 2-3 बार इंस्टेंट नूडल्स खा लेती हैं, तो शायद आपको नहीं पता है कि इससे आपके शरीर में क्या हो सकता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाने से शरीर में क्या हो सकता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप हफ्ते में 2-3 बार इंस्टेंट नूडल्स खाती हैं, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इन नूडल्स में बहुत ज्यादा सोडियम होता है, जिससे बीपी बढ़ सकता है।
- इंस्टेंट नूडल्स में रिफाइंड कार्ब्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। इससे शुगर स्पाइक होता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रह सकता है।
View this post on Instagram
- इसमें मौजूद एमएसजी और अन्य कई एडेक्टिव्स गट और ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे प्रोटीन और फाइबर नहीं होता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोरी होती है और क्रेविंग्स बढ़ती है।
- अगर आप ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाती हैं, तो इसकी वजह से बीपी और कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है और दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। यहां तक कि यह शरीर की कमजोरी का कारण भी बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- खाने के तुरंत बाद छाछ पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

- लंबे समय तक ऐसा करने से स्ट्रोक, डायबिटीज और अन्य कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कुछ पैकेजिंग में बीपीए होता है, जो एक खतरनाक केमिकल है। इसे बॉडी का नेचुरल बैलैंस बिगड़ जाता है। लंबे समय तक अगर आप ऐसा करती हैं, तो हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें और फर्टिलिटी में परेशानी हो सकती है। अगर आप इन नूडल्स का अधिक सेवन करती हैं, तो इससे कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या हमें नमक खाना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
एक्सपर्ट का कहना है कि नमक को पूरी तरह छोड़ना गलत है। आपको इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।