क्या आप जानती हैं कि ज्यादा जंक फूड खाने से शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट की सलाह जानने के बाद आप भी बना लेंगी इससे दूरी

घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक, सभी लोग जंक फूड खाने के लिए मना करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर जंक फूड खाने से शरीर में ऐसा भी क्या होता है कि इसे सेहत के लिए इतना खराब माना जाता है।
image

घर का बना हेल्दी खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। जब आप विटामिन्स, मिनरल्स और न्यूट्रिशन्स से भरपूर डाइट लेती हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर में ताकत बनी रहती है। अगर यह कहा जाए कि हेल्दी खाना ही सेहतमंद रहने की कुंजी है, तो गलत नहीं होगा। लेकिन, आजकल जंक फूड खाने का चलन काफी बढ़ गया है। खासकर बच्चे और युवा, सुबह से शाम तक इसे ही खाना चाहते हैं। घरवालों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मना करने के बावजूद वे इसकी लत नहीं छोड़ पा रहे हैं। जंक फूड बेशक टेस्टी होता है और ऐसे में इसकी क्रेविंग होना भी लाजमी है।

अगर आपको कोई बीमारी नहीं है, तो कभी-कभार इसे खाना शायद आपको नुकसान न पहुंचाए। लेकिन, क्या आपको पता है कि जंक फूड रोजाना खाने से शरीर में क्या होता है? अगर आपने इसके नुकसान जा लिए तो दोबारा आप कभी इसे खाने की जिद नहीं करेंगे। जंक फूड का अधिक सेवन शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है, इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

ज्यादा जंक फूड खाने से शरीर में क्या होता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि जंक फूड में न्यूट्रिशन्स की मात्रा न के बराबर होती है। यह नमक, तेल, फैट, शुगर और कैलोरी से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इसका अधिक सेवन करेंगी, तो इससे मोटापा बढ़ने लगेगा और आप डायबिटीज और बीपी जैसी दिक्कतों का शिकार हो सकती हैं।
  • रोजाना जंक फूड खाने से दिल की बीमारियां हो सकती हैं और इससे पाचन पर भी बुरा असर होता है।

salty food craving reasons

  • अगर आप ज्यादा जंक फूड खाएंगी, तो इससे फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है और लिवर की कार्यक्षमता पर भी असर होता है। जंक फूड में पाया जाने वाला ट्रांस फैट शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
  • जंक फूड को मौजूद अधिक नमक के कारण यह आपकी किडनी के लिए भी अच्छा नहीं है। इसमें मौजूद सोडियम की अधिक मात्रा के कारण लंबे वक्त तक इसे खाने से हाई बीपी की दिक्कत हो सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! तनाव या अकेलेपन में बढ़ जाती है खाने की इच्छा? जान लो इसके पीछे के कारण

sugar cravings

  • इसमें मौजूद कार्ब्स, शुगर और तेल के कारण आपकी स्किन हेल्थ भी प्रभावित होती है। इससे एक्ने हो सकते हैं और हार्मोन्स भी इंबैलेंस होने लगते हैं।
  • आपकी गट हेल्थ और मेंटल हेल्थ के बीच सीधा रिश्ता होता है। ऐसे में ज्यादा शुगर और फैट वाले फूड्स का सेवन करने से गट हेल्थ खराब होती है और इसका असर मेंटल हेल्थ पर भी होता है। इसकी वजह से एंग्जायटी और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चाहकर भी नहीं छूट रही है जंक फूड की लत, ये टिप्स आएंगे आपके काम

ज्यादा जंक फूड का सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इससे दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP