सेक्शुअल रिलेशन के 10 मिनट के अंदर शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानें

सेक्शुअल रिलेशन को अक्सर सिर्फ शारीरिक क्रिया के रूप में देखा जाता है, जबकि यह इससे कहीं बढ़कर है। यह न सिर्फ आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है, बल्कि आपके तन और मन को बेहतर बनाने में जरूरी भूमिका निभाता है। सेक्शुअल रिलेशन के बाद शरीर में कई जरूरी हार्मोनल बदलाव आते हैं, जो आपकी हेल्थ को पूरी तरह से बदल सकते हैं।
यह जानना दिलचस्प है कि इंटरकोर्स के सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही महिलाओं के शरीर में कई शक्तिशाली हार्मोन निकलते हैं। ये आपके दिमाग के शांत रखने से लेकर शरीर के दर्द को दूर करने तक, शरीर के कई अंगों पर पॉजिटीव असर डालते हैं। आइए कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वूमेन एंड चाइल्ड, पुणे की डॉक्टर अश्विनी राठौड़ से विस्तार से जानते हैं कि इंटरकोर्स के बाद महिलाओं के शरीर में कौन से जरूरी हार्मोन निकलते हैं और इनके क्या फायदे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेक्शुअल रिलेशन के दौरान महिलाओं का पेशाब क्यों निकल जाता है? डॉक्टर से जानें
सेक्शुअल रिलेशन के 10 मिनट के अंदर शरीर में क्या होता है?
- इंटिमेसी के 10 मिनट के अंदर महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन निकलता है। इसे अक्सर "लव हार्मोन" या "कडल हार्मोन" कहा जाता है। यह फिजिकल टच, किसिंग, ऑर्गेज्म और खासकर सेक्शुअल रिलेशन के दौरान यह में निकलता है। ऑक्सीटोसिन पार्टनर्स के बीच इमोशनल जुड़ाव, विश्वास और नजदीकी बढ़ाता है। यही कारण है कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद कपल्स एक-दूसरे के करीब महसूस करते हैं।
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं के शरीर में डोपामाइन भी निकलता है। यह हार्मोन खुशी और पुरस्कार की भावना से जुड़ा है। यह आपको अच्छा, खुश और संतुष्ट महसूस कराता है। यह एक रिवॉर्ड सिस्टम की तरह काम करता है, जो आपको इस सुखद अनुभव को दोबारा पाने के लिए इंस्पायर करता है।
- एंडोर्फिन, फिजिकल एक्टिविटी जैसे एक्सरसाइज और इंटरकोर्स के दौरान रिलीज होता है, जिससे दर्द का अहसास कम होता है। यह शरीर का नेचुरल पेनकिलर माना जाता है। जी हां, आपने सही सुना! क्या आप जानती हैं? एंडोर्फिन तनाव को कम करता है और आपको शांति देता हैं।
सेक्शुअल रिलेशन के बाद हार्मोंस साथ मिलकर शरीर में क्या करते हैं?
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से अच्छी नींद आती है।
- रेगुलर और हेल्दी सेक्शुअल रिलेशन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन मिलकर स्ट्रेस लेवल कम करते हैं, जिससे महिलाओं को शांति और खुशी महसूस होती है।
- पार्टनर्स के बीच इमोशनल इंटिमेसी मजबूत होती है।
- ये सभी मिलकर हार्मोनल संतुलन को सही करते हैं।
- हेल्दी सेक्शुअल रिलेशन से बीपी कंट्रोल में रहता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
ऑक्सीटोसिन रिश्ते में गहराई लाता है, डोपामाइन खुशी देता है और एंडोर्फिन तनाव कम करते हैं। ये "हैप्पी हार्मोन" रिश्ते को बनाए रखने, चिंता को कम करने और इमोशनली ज्यादा जुड़ाव महसूस कराते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेक्शुअल रिलेशन से पहले क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट में आपको क्या करना चाहिए?
- इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर महिलाओं को वजाइना की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।
- इंटरकोर्स के बाद महिलाओं के शरीर में क्या होता है?
- इंटरकोर्स के बाद शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से अच्छी नींद आती है।
- सेक्शुअल रिलेशन से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं?
- सेक्शुअल रिलेशन से महिलाओं का दिमाग शांत रहता है और तनाव कम होता है। साथ ही, रिश्ता भी मजबूत होता है।
- लंबे समय तक फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने पर क्या होता है?
- फिजिकल रिलेशन न बनाने से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और उदासी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- सेक्शुअल लाइफ पर किसका बुरा असर पड़ता है?
- कमजोर इम्यूनिटी न सिर्फ इंफेक्शन का कारण बनती है, बल्कि सेक्शुल लाइफ को भी खराब कर सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।