पीरियड्स में पूरे दिन 1 ही पैड लगाने से क्‍या होता है? महिलाएं डॉक्‍टर चंचल शर्मा से जानें

क्‍या आप भी पीरियड्स के दौरान एक ही पैड को पूरा दिन लगाती हैं? हम आपको बता दें कि आपकी यह आदत सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। इससे योनि को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
what happens if you don't change your pad for 24 hours

सामान्यतः पीरियड्स हर महिला के जीवन में 12 वर्ष की उम्र के आस-पास शुरू होने वाला बायोलॉजिकल प्रोसेस है। यह हर महीने होता है और हर महिला के लिए पीरियड्स का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। सभी महिलाओं को समान रूप से ब्लीडिंग नहीं होती है न ही क्रैम्प्स एक जैसा होता है। इसलिए, पीरियड्स के पूरे दिन में एक महिला कितना पैड बदलेगी, वह भी इसी बात पर निर्भर करता है कि ब्लड का फ्लो कैसा है।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट चंचल शर्मा का कहना है, ''कुछ महिलाएं पीरियड्स में पूरे दिन 1 ही पैड लगाकर रखती हैं, लेकिन इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पूरे दिन एक ही पैड लगाए रहने से महिलाओं की योनि में जलन, रैशेज या अन्य इंफेक्‍शन हो सकता है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को प्राइवेट पार्ट में नमी और गर्मी बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस बहुत आसानी से बढ़ने लगते हैं। इसलिए, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पैड बदलते रहना चाहिए।''

What happens if I don't change my pad for a day

पीरियड्स में पूरे दिन एक ही पैड लगाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

  • इंफेक्‍शन: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होती है, जिससे पैड हमेशा गीला रहता है। पैड में मौजूद यह नमी और शरीर की गर्मी इंफेक्‍शन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया और फंगस का कारण बनते हैं। इसलिए, एक ही पैड इस्तेमाल करने से यूरिन मार्ग, योनि आदि में इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • योनि मार्ग में जलन या रैशेज: जिन महिलाओं की त्वचा ज्‍यादा सेंसिटिव होती है, उन्हें एक ही पैड लगाए रखने से ज्यादा समस्या होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि, गीले पैड की रगड़ से योनि मार्ग या यूरिन मार्ग में जलन या रैशेज हो सकते हैं।
  • बदबू: अगर आप पूरे दिन एक ही पैड का इस्तेमाल करती हैं, तो इसमें से बदबू आ सकती है, जो आपको अनकंफर्टेबल लग सकता है।
  • कंफर्टेबल: एक ही पैड पूरे दिन इस्तेमाल करने से वह ब्लीडिंग के कारण भारी हो सकता है और ऐसी स्थिति में वही पैड लगाए रखने से आप अनकंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं।
what happens if you don't change your pad for 24 hours

डॉ चंचल शर्मा कहती हैं, ''अगर ब्लड का फ्लो ज्यादा है, तो अपनी जरूरत के अनुसार हर 4 से 6 घंटे के अंतराल पर पैड चेक करें और जरूरत महसूस हो तो उसे तुरंत बदलें। जिन महिलाओं और लड़कियों के बहुत ज्यादा ब्लीडिंग नहीं होती है, उन्‍हें भी दिन में दो बार पैड बदलने चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और होने वाले इंफेक्‍शन से भी रक्षा होती है।''

इसे जरूर पढ़ें:पीरियड्स में बिल्कुल न करें ये 10 काम, सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • 24 घंटे एक ही पैड पहनने से क्या होता है?

    बहुत लंबे समय तक पैड पहनने से इंफेक्शन हो सकता है।
  • पीरियड बंद होने की सही उम्र क्या है?

    पीरियड्स का बंद होना, जिसे मेनोपॉज भी कहा जाता है, आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की आयु के बीच होता है।