herzindagi
what is bruise on my body

क्‍या आपके शरीर पर भी बिना चोट के नीले निशान पड़ते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें वजह

क्‍या आपके शरीर पर भी नीले निशान दिखाई देते हैं। अगर हां, तो तुरंत सावधान हो जाएं! डॉक्‍टर चंचल शर्मा बताती हैं कि कैसे बिना चोट के ये निशान हार्मोनल असंतुलन या बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानें कि इन्हें नजरअंदाज करने से क्‍या नुकसान हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-08-18, 15:06 IST

जब भी आपको किसी प्रकार की चोट लगती है, तब उसके निशान होना लाजिमी है। लेकिन, कई बार बिना चोट के भी शरीर पर अचानक नीले या बैंगनी रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं। ये निशान कभी-कभी दर्दनाक हो सकते हैं, उनमें जलन महसूस हो सकती है या फिर बिना किसी अन्य लक्षण के भी दिखाई दे सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसे वर्ण विकार कहा जाता है, जो आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन का रिजल्‍ट हो सकता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और फेमस स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर चंचल शर्मा के अनुसार, ''त्वचा पर पड़ने वाला यह नीला निशान ब्लड क्लॉटिंग या ब्‍लीडिंग के कारण हो सकता है। ऐसे निशान कई बार आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज न करें।'' आइए इन निशान के कारणों और उपाय के बारे में जान लेते हैं।

what causes a female to bruise easily

शरीर पर नीले निशान क्यों पड़ते हैं?

  • खून नली का फटना- अगर आपके शरीर में मौजूद ब्‍लड वेसल्‍स किसी प्रकार से डैमेज होती है और त्वचा के नीचे ब्लड क्लॉट हो जाता है, तो शरीर पर नीले निशान बनने लगते हैं।
  • विटामिन की कमी- शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। अगर विटामिन-सी, के या बी 12 की कमी हो जाए, तो धीरे-धीरे स्किन कमजोर होने लगती है और नीले निशान पड़ने लगते हैं।

liver can be reason of bruise

  • लिवर की समस्या- अगर आपका लिवर अच्छे से काम नहीं कर रहा है, तो शरीर में नीले निशान बनने लगते हैं।
  • हार्मोनल असंतुलन- कुछ महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले हार्मोनल असंतुलन से भी नीले निशान होने लगते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: स्किन पिग्मेंटेशन के ये हैं कारण, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसे नियंत्रित करने के तरीके

शरीर पर नीले निशान पड़ने का इलाज क्या है?

  • पंचकर्म- आयुर्वेद के अनुसार त्वचा से जुड़े रोगों के लिए रक्तमोक्षण और वमन बहुत काफी फायदेमंद हैं। इससे ब्‍लड की शुद्धि हो जाती है और टॉक्सिंस शरीर के बाहर आ जाते हैं।
  • ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं- त्वचा पर पड़ने वाले नीले निशान से बचाव के लिए आप विटामिन-सी और आयरन से भरपूर फूड्स खा सकती हैं। इसके लिए आप पत्तेदार सब्जियां, नींबू, आंवला, अनार, आदि खाएं।
  • त्रिफला खाएं- त्वचा की समस्या के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। इसके लिए, आप एलोवेरा और त्रिफला जैसे आयुर्वेदिक औषधियों खा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

triphala remedies for bruise

  • स्ट्रेस न लें- नींद पूरी न करना या स्ट्रेस लेने से हार्मोनल असंतुलन होने लगते हैं। इसलिए, तनाव कम करें, जिससे आपको त्वचा पर होने वाले नीले निशान से राहत मिल सके।

आपके शरीर पर बाहर जो भी लक्षण दिखाई देते हैं, वह आंतरिक समस्‍याओं के कारण हो सकते हैं। इसलिए, इन्‍हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

इसे जरूर पढ़ें: ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।