herzindagi
image

PCOD के साथ इन बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

PCOD में होने वाले हार्मोनल बदलावों का असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से सिर्फ पीरियड्स और फर्टिलिटी ही नहीं, बल्कि महिलाओं का मूड और एनर्जी समेत कई चीजें प्रभावित होती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-24, 11:03 IST

PCOD और PCOS की समस्या महिलाओं में आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। इस हेल्थ कंडीशन में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, महिलाओं की फर्टिलिटी, पीरियड्स, मूड, एनर्जी लेवल, नींद, खान-पान और मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से कई और हेल्थ कंडीशन्स का खतरा भी रहता है। PCOD और PCOS की पहचान के लिए, डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड और कुछ बल्ड टेस्ट करवाने की सलाह देंगे। इनके आधार पर, इलाज शुरू होता है। इस हार्मोनल डिसऑर्डर में दवाइयों के साथ, सही खान-पान, हेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव से दूर रहना भी जरूरी है।
अक्सर महिलाएं इसे सिर्फ अनियमित पीरियड्स से ही जोड़कर देखती हैं, लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा है। इसकी वजह से शरीर में और भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्सर PCOD से प्रभावित महिलाओं में नजर आती हैं। इनके कारणों को समझना जरूरी है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD के साथ इन बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

fatigue with pcod

PCOD में अक्सर महिलाओं को बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है। शरीर में एंड्रोजन(टेस्टेस्टेरोन, डीएचएई) और इंसुलिन रेजिस्टेंस का असर, एनर्जी लेवल पर होता है। इसकी वजह से शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन कम हो जाता है और कमजोरी अधिक लगती है।

अक्सर कमजोरी महसूस होने के कारण, तुरंत एनर्जी पाने के लिए PCOD में महिलाओं को शुगर क्रेविंग्स ज्यादा होती हैं। ऐसा इंसुलिन रेजिस्टेंस और हाई कोर्टिसोल लेवल के कारण भी होता है।

इसके अलावा, PCOD और PCOS में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या भी होती है। एंड्रोजन लेवल बढ़ा हुआ होने के कारण, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेवल पर असर होता है। इसके कारण, पीरियड्स अनियमित होते हैं और फ्लो पर भी असर होता है।

इस हेल्थ कंडीशन में नींद भी मुश्किल से आती है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़े होने और शरीर में हैप्पी हार्मोन के कम होने की वजह से ऐसा होता है।

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

mood swings because of pcos

  • PCOD में मूड स्विंग्स की भी दिक्कत होती है। इसकी वजह से अक्सर महिलाओं का मूड अपसेट रहता है। सेरोटोनिन, डोपामाइन और एस्ट्रोजन लेवल में इंबैलेंस की वजह से डिप्रेशन होता है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई एंड्रोजन और कोर्टिसोल की वजह से फैट स्टोरेज बढ़ जाता है और इसके कारण, महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।
  • PCOD और PCOS में महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है। इसकी वजह से महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल निकल आते हैं। 

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

 

PCOD के साथ नजर आने वाले इन संकेतों को समय रहते समझना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।