herzindagi
problems caused by pcod

PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

PCOD की वजह से सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर नहीं होता है। इसके कारण और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं। यह महिलाओं के पूरे शरीर को प्रभावित करती है।
Editorial
Updated:- 2024-07-03, 13:09 IST

PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसके चलते महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। PCOD को अक्सर सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। PCOD का असर महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। वजन बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना, पीरियड्स का अनियमित होना और एक्ने, PCOD से जुड़ी आम दिक्कतें हैं। लेकिन, इसके कारण, और भी कई परेशानियां हो सकती हैं। PCOD के कारण, महिलाओं को कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी परेशान कर सकती हैं। ऐसे में PCOD के लक्षणों को मैनेज करना बहुत जरूरी है। PCOD की वजह से महिलाओं को और क्या दिक्कतें हो सकती हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होनें दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कमजोरी महसूस होना

fatigue in pms

PCOD की वजह से महिलाओं को हर समय कमजोरी महसूस हो सकती है। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर महिलाओं के शरीर और मूड पर भी होता है। PCOD महिलाओं को मेंटली और इमोशनली प्रभावित करती है। इसके कारण महिलाएं हर समय थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। कई बार पीरियड्स में ब्लीडिंग अधिक होने के कारण भी PCOD में महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है।

ब्लड शुगर का खतरा

PCOD के कारण, महिलाओं में ब्लड शुगर होने का खतरा भी बना रहता है। दरअसल, PCOD के कारण शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है। इसके कारण, इंसुलिन हार्मोन का इस्तेमाल शरीर सही तरीके से नहीं कर पाता है और इस वजह से ब्लड शुगर हाई होने का खतरा बना रहता है।

कब्ज होना

constipation and figs

PCOD के कारण शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है। इसकी वजह से गट बैक्टीरिया इंबैलेंस हो जाते हैं और इसके कारण, कब्ज हो सकती है। गट में गुड बैक्टीरिया की कमी होने के कारण, पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान करती हैं।

डिप्रेशन होना

PCOD के कारण, महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर होता है। इस एंडोक्राइन  डिसऑर्डर की वजह से महिलाओं के नींद के पैटर्न पर असर होता है और महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। 

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

 

PCOD के इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।