PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

अनियमित जीवनशैली के चलते पीसीओडी(PCOD)की समस्या आजकल महिलाओं को बहुत परेशान कर रही है। इसके चलते शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। जिससे कई परेशानियां हो सकती हैं। तेजी से बढ़ता स्ट्रेस, देर तक जागना, सही आहार न लेना, स्मोकिंग व ड्रिंकिंग इसके मुख्य कारण हैं। पीसीओडी में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठे हो जाती हैं। जिससे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी दोनों में मुश्किल आ सकती है।
वहीं, कुछ महिलाओं को पीसीओडी में गांठे नहीं होती हैं लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल, वजन में बदलाव और पीरियड्स का अनियमित होना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इससे केवल फिजिकल ही नहीं, बल्कि महिलाओं की इमोशनल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। वहीं, अगर पीसीओडी में होने वाले वेट गेन की बात करें, तो आपकी 1 गलती, वजन को बढ़ा सकती है। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में वजन बढ़ा सकती है यह गलती
भागदौड़ से भरी जीवनशैली में आजकल अक्सर महिलाएं खान-पान पर सही ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऑफिस गोइंग ज्यादातर फीमेल्स ब्रेकफास्ट स्किप करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि पीसीओडी की समस्या होने पर अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप करती हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है। यूं तो पीसीओडी में हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए आपको सही डाइट लेनी चाहिए और शुगर, साल्ट व प्रोसेस्ड फूड्स जैसी कई सारी चीजों से दूरी बनानी चाहिए लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो PCOD में आपको नाश्ता न करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- PCOD के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है यह स्मूदी
PCOD में क्यों स्किप नहीं करना चाहिए ब्रेकफास्ट?
जब आप नाश्ता नहीं करती हैं, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन अधिक रिलीज होता है। कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ने पर PCOD (पीसीओडी के लिए हेल्दी डाइट) के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। जिससे हार्मोन्स और अधिक असंतुलिन हो सकते हैं। स्ट्रेस हार्मोन की अधिकता होने पर शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और सेल्स में ग्लूकोज अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। लिवर, ग्लूकोज को फैट्स में बदलने लगता है और यह फैट शरीर में जमा होने लगता है। जिसकी वजह से वजन कम करने में और अधिक मुश्किल हो सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट बिल्कुल न छोड़ें।
यह भी पढ़ें- दवाएं ही नहीं योग भी कंट्रोल करते हैं पीसीओएस/पीसीओडी के लक्षण, रोजाना कुछ देर करें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- क्या हेल्दी डाइट से PCOD को ठीक किया जा सकता है?
- हां, हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल से PCOD के लक्षणों को कम किया जा सकता है लेकिन डॉक्टरी सलाह भी जरूरी है।
- PCOD में शरीर में किन हार्मोन्स में असंतुलन होता है?
- PCOD में महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के संतुलन बिगड़ने से ओवरी में सिस्ट बनने लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।