ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें चीनी का सेवन करना काफी अच्छा लगता है। जब भी व्यक्ति का कुछ अच्छा खाने का मन करता है या फिर मूड ऑफ होता है तो वे खुद को खुश करने के लिए किसी ना किसी डेजर्ट का सहारा लेते हैं। लेकिन इस तरह शुगर काउंट काफी अधिक बढ़ जाता है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि चीनी का अधिक सेवन व्यक्ति को मोटापे की ओर धकेल सकता है। लेकिन इसके अलावा भी अधिक चीनी खाने के कई नेगेटिव इफेक्ट हो सकते हैं। जी हां, अगर लगातार शुगर इनटेक बहुत अधिक किया जाए तो इससे शरीर में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बता रहे हैं-
ग्लूकोज आपके शरीर में एनर्जी को सप्लाई करने के लिए रिस्पॉन्सिबल होता है। यही कारण है कि शरीर में एनर्जी लेवल को बरकरार रखने के लिए ब्लड में शुगर लेवल सही मात्रा में होना आवश्यक है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति बहुत अधिक शुगर का सेवन करता है तो इससे उसकी एनर्जी एकदम से बढ़ जाती है और कुछ ही देर में व्यक्ति काफी लो फील कर सकता है। दरअसल, जब आप मीठा खाते हैं तो पैनक्रियाज इंसतलिन को रिलीज करता है, जिससे आपको एनर्जी मिलती है। एक बार जब यह साइकल खत्म हो जाती है, तो आप काफी लो फील कर सकते हैं। ऐसे में आपको और भी ज्यादा शुगर क्रेविंग्सहो सकती हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि ब्लोटिंग या पेट में गैस की समस्याखाने से जुड़ी है। ऐसे कई फूड्स हैं तो इस समस्या को जन्म दे सकते हैं। बहुत अधिक चीनी का सेवन करना उनमें से एक है। जब आप बहुत अधिक चीनी का सेवन करते हैं और वह छोटी आंत में सही तरह से अब्जॉर्ब नहीं होता है तो फिर वे बड़ी आंत में प्रवेश करता है। यहां पर चीनी एक गैस बनाने वाले बैक्टीरिया की तरह काम करती है। जिसके कारण व्यक्ति को पेट फूलना, गैस या दर्द की शिकायत हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-हर वक्त लगती रहती है भूख तो इसके हो सकते है ये कारण
यह एक आम शारीरिक बदलाव है, जो लगातार अधिक चीनी के सेवन के कारण नजर आ सकता है। दरअसल, जब आप अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो इससे आप अपना डेली कैलोरी काउंट बढ़ाते हैं। जिससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। चीनी का उच्च स्तर इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है जो किसी अन्य जगह के बजाय आपके पेट में अतिरिक्त फैट को जमा करता है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन यह भी एक बदलाव है, जो अधिक चीनी का सेवन करने से शरीर में नजर आ सकता है। दरअसल, जब आप बहुत अधिक शुगर इनटेक करते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया पर अटैक करके उन्हें शरीर में बढ़ने से नहीं रोक पाता है। अधिक चीनी के कारण आपका इम्यून सिस्टम विटामिन सी के स्थान पर ग्लूकोज लेने लगता है, जिसमें फ्लू बैक्टीरिया के खिलाफ जीरो पावर होती है। इसलिए, शुगर इनटेक कम करें और ऐसी फल व सब्जियां खाएं जिनमें विटामिन सी और ई के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन और जिंक व अन्य आवश्यक पोषक तत्व हों।
इसे भी पढ़ें-इन कारणों से पड़ता है गैस का अटैक, न करें ये गलतियां
तो अब आप भी चीनी का सेवन करना कम कर दें और खुद को अधिक हेल्दी बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।