कहीं 'स्ट्रॉबेरी लेग्स' के कारण तो नहीं है आपके पैरों में काले धब्बे

क्या आपके पैरों में भी काले धब्बे हैं?
क्या पोर्स नॉर्मल से अधिक काले दिखते हैं-जैसे ब्लैक डॉट्स?
तो आपके स्ट्रॉबेरी लेग्स हो सकते हैं।
शायद आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसी समस्या होती है। जी हां स्ट्रॉबेरी पैर या कॉमेडोन आपके पैर पर डार्क बम्प्स हैं जो स्ट्रॉबेरी की स्किन और बीज की तरह दिखते हैं। हालांकि यह कंडीशन बहुत ही कॉमन है और इसका कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसानी से इलाज किया जा सकता है। आइए इस समस्या के बारे में विस्तार से जानें कि यह क्या है, क्यों होती है और इसके क्या कारण है?
स्ट्रॉबेरी लेग्स क्या है?
स्ट्रॉबेरी लेग्स और कुछ नहीं बल्कि त्वचा की ऊपरी परत के नीचे छोटे काले डॉट्स की उपस्थिति है। यह आपके पैरों को स्ट्रॉबेरी जैसी उपस्थिति देता है, इसलिए इसका नाम ऐसा है। ये पोर्स, जिन्हें खुले कॉमेडोन भी कहा जाता है, हेयर फॉलिकल्स या इनग्रोन बाल होते हैं जो त्वचा के नीचे फंस जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया, डेड सेल्स और ऑयल का मिश्रण भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: झाइयों से लेकर डार्क सर्कल तक आपकी 10 स्किन प्रॉब्लम्स को '1 महीने' में ठीक कर देंगे किचन में छिपे ये नुस्खे
हालांकि यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन आपको आत्म-जागरूक महसूस करा सकते हैं। क्योंकि यह देखने में बेहद बुरे लगते है। स्ट्रॉबेरी लेग्स ज्यादातर लोगों में एक जैसे दिखते हैं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए कारण अलग हो सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी लेग्स के कारण क्या है?
स्ट्रॉबेरी लेग्स के कुछ नॉर्मल कारण इस प्रकार हैं:
केराटोसिस पिलारिस - इसे चिकन स्किन के नाम से भी जाना जाता है और तब होता है जब आपकी त्वचा अत्यधिक केराटिन का उत्पादन करती है, जो बालों के रोम को अवरुद्ध करती है। यह छोटे बम्प्स और ड्राई स्किन का कारण बनती है। जी हां इस समस्या के होने पर त्वचा पर कई हल्के रंग के छोटे दाग दिखने लगते हैं और ज्यादातर मामलों में, वे प्रभावित व्यक्ति के ऊपरी बाहों, थाई और हिप्स और पर दिखाई देते हैं। कुछ मामलों में, सूजन या लाली भी दिखाई देती है, त्वचा अपनी मूल चमक और कलर खो देती है।
ड्राई स्किन - अगर आपकी त्वचा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज नहीं होती है, तो यह ड्राई और रफ हो जाती है। यह आपके एपिडर्मिस को शेविंग के कारण होने वाली जलन के लिए कमजोर बनाता है।
फॉलिकुलाइटिस- यह एक ऐसी समस्या है जिसमें आपके रोम छिद्रों में सूजन होती है। यह बैक्टीरिया या कवक के कारण हो सकता है। फॉलिकुलाइटिस के परिणामस्वरूप शेविंग से इनग्रोन बाल निकल आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर आपकी skin को दर्द देने क्यों आते हैं pimples? जानिये ये हैं कारण
स्ट्राबेरी पैर के लक्षण क्या हैं?
अगर आपके स्ट्रॉबेरी लेग्स हैं, तो आप निम्नलिखित लक्षणों में से एक या अधिक का अनुभव कर सकती हैं।
- स्ट्राबेरी की तरह आपकी लेग्स का होना।
- आपके पैरों पर छोटे लाल या काले धब्बे।
- त्वचा पर बंद रोम छिद्र।
- रफ, ड्राई और डल त्वचा।
अब तो आपको समझ में आ ही गया होगा कि स्ट्रॉबेरी लेग्स क्या है, क्यों होती है और इसके क्या कारण है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।