कितना जानते हैं आप पीठ के बल सोने के मायने और उसके फायदे

दिन में या रात में हम कैसे सोते हैं ये हमारी सेहत के लिए जानना बहुत ज़रूरी है। दिन भर के थकान के बाद रात में हम जैसे-तैसे सो तो जाते हैं लेकिन, किस पॉशचर में सोना चाहिए ये भूल जाते हैं। बहुत कम लोगों को ही मालूम रहता है कि पूरी और अच्छी नींद के साथ सोते समय सही पॉशचर क्या होना चाहिए। काफी जानकारों का मानना है कि सोते समय ये ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि आप पीठ के बल हो रहे हैं या फिर किसी और पॉशचर में। पीठ के बल सोने से ना सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि शरीर के कई दर्द भी गायब हो जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको पीठ के बल सोने के मायने और उसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है मायने पीठ के बल सोने के-
सिर और गर्दन दर्द से राहत

पीठ के बल लेटने से आपका शरीर एकदम सीधी रहती है, जिसके चलते गर्दन की मांसपेशियों पर प्रेशर नहीं होता। पीठ के बल सोने से गर्दन में खिंचाव की शिकायत भी दूर रहती है। काफी जानकारों का मानना है कि पीठ के बल सोने से सिर का भारीपन भी दूर रहता है।
इसे भी पढ़ें: अगर रहना है डिहाइड्रेशन से दूर तो इन ड्रिंक्स का आप भी करें सेवन
झुकने की परेशानी से निजात

पीठ के बल सोने से किसी भी काम के लिए झुकने और अधिक देर खड़ा होने की भी शिकायत दूर रहती है। अगर आप पीठ के बल सोते है तो रीढ़ की हड्डियां सही रहती है। कमर और कूल्हे के दर्द से राहत भी मिलती है पीठ के बल सोने से।
पेट की स्थिति ठीक रहती है

कहा जाता है कि पीठ के बल सोने से आप पेट की कई परेशानियों से दूर हो सकते हैं। पीठ के बल सोने से पंचन तंत्र भी सही रहता है। कहा जाता है कि पीठ के बल सोने से पेट में अम्लीय रिसाव नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: Sleeping Tips: सोने के ये 9 तरीके सुधार देंगे आपकी सेहत
क्या हो सकता है नुकसान

जब आप गलत तरीके से सोते हैं तो गर्दन में दर्द, चैन की नींद ना आना, शरीर के विकास में रुकावट और पेट की समस्या होने का डर रहता है। इसलिए आप जब भी सोने जाए तो अपने सोने के पॉशचर पर ज़रूर ध्यान रखें।
नोट: ये लेख सिर्फ आपके जानकरी के लिए हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@kolkatatimes.co.in,www.sabkuchgyan.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।