नींद न आने पर नहीं खानी पड़ेगी स्लीपिंग पिल्स, खसखस और केसर का ये नुस्खा है बेमिसाल

आजकल की भागदाैड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। खराब खानपान से जहां मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, वहीं दिनभर लैपटॉप और रात में फोन पर ज्यादा समय बिताने से तनाव भी लोगों में बढ़ता जा रहा है। दरअसल, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है।
ऐसे में लोगों को अनिद्रा की समस्या हो जाती है। पूरी-पूरी रात करवटें बदल कर बितानी पड़ती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हाल ही में इंस्टाग्राम पर मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि आप कैसे बिना स्लीपिंग पिल्स के अच्छी नींद ला सकती हैं। आइए जानते हैं-
पूरी तरह से नेचुरल है ये नुस्खा
श्वेता शाह ने एक ऐसा नेचुरल टॉनिक बतासा है, जिसमें न तो किसी टैबलेट का और न ही कोई हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल हुआ है। ये आयुर्वेदिक नुस्खा आपको गहरी नींद दिलाने में मदद करेगा, जिससे आप सुबह तरोताजा महसूस करेंगी।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से राहत दिलाने में जीरा ही नहीं, घी का पानी भी है फायदेमंद; मिलेंगे और भी कई फायदे
इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1764927199076.jpg)
इस खास पाउडर वाले मिश्रण को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- सौंफ 2 छोटे चम्मच
- बादाम चार
- खसखस एक छोटा चम्मच
- मिश्री आधा छोटा चम्मच
- इलायची एक फली
- काली मिर्च और जायफल एक-एक चुटकी
- भीगी हुई काली किशमिश 4
- केसर के धागे
View this post on Instagram
इसे बनाने का तरीका
इस स्लीप टॉनिक को बनाना बहुत आसान है-
- सभी सामग्री को इकट्ठा करें और मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर महीन पाउडर बना लें।
- इस पाउडर को एक साफ, एयरटाठइट कंटेनर में भरकर रख लें।
- ये मिश्रण दो से तीन हफ्ते तक आराम से चल जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसका इस्तेमाल करना उतना ही आसान है, जितना कि इसे बनाना-
- रात को सोने से ठीक पहले आधा छोटा चम्मच इस मिश्रण को एक कप गरम दूध में मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिलाएं और धीरे-धीरे सिप लेकर पिएं।
- आप चाहें तो इसमें एक बूंद देसी घी भी मिला सकती हैं।
- इससे शरीर को और भी ज्यादा आराम मिलता है।
इस टॉनिक को क्यों आजमाएं?
ये खास नुस्खा आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है, जो आपके शरीर की अंदरूनी शक्ति को बढ़ाकर काम करता है। ये नुस्खा ओवरथिंकिंग और बेचैनी को कम करता है। वहीं खसखस (Poppy Seeds), बादाम (Almonds) और जायफल (Jaiphal) जैसी चीजें दिमाग को शांत करती हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आती है। वहीं सौंफ, इलायची और काली मिर्च डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाने का स्वाद ही नहीं, इन 5 समस्याओं से भी राहत दिला सकता है नमक; जानें इस्तेमाल का तरीका
आपको बता दें कि जब डाइजेशन सही रहता है, तो आपका शरीर खुद-ब-खुद रेस्ट मोड में चला जाता है। वहीं, केसर और किशमिश आपके शरीर की एनर्जी लेवल मेंटेन करते हैं। इसका सेवन करने से आपको शांति मिलती है। स्किन भी ग्लोइंग नजर आती है। सुबह आप फ्रेश फील करती हैं।
इस टॉनिक को आजमाने से आप कुछ ही दिनों में महसूस करेंगी कि आपको अच्छी नींद आ जाएगी। तो अगली बार आपको जब भी नींद न आए तो स्लीपिंग पिल्स लेने के बजाय ये टॉनिक ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।