वेजाइना को साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

वेजाइना से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में आज भी महिलाएं जानती हैं। चेहरे, पैर और हाथों के अलावा वेजाइना की सफाई बेहद जरूरी है।मेंस्ट्रुअल हाइजीन मेंटेन रखना बेहद जरूरी है। हर साल 28 मई को Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वेजाइना की सफाई को महत्व देना है।
अगर वेजाइना को साफ नहीं रखा जाएगा तो इसके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि क्यों और कैसे वेजाइना को साफ किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं जिनका ध्यान आपको वेजाइना की सफाई करते समय रखना चाहिए।
पहले जान लें ये बातें
वेजाइना को साफ करने के लिए आप नार्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि वेजाइना को साफ करने के लिए रेगुलर साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। किसी भी केमिकल या फ्रेग्रेंस बेस्ड प्रोडक्ट का उपयोग करने से वेजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है।
वेजाइना को पोंछें
वेजाइना को साफ करने के बाद इसे पोंछना बेहद जरूरी होता है। बिना पोंछे अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए। वेजाइना में नमी होने के कारण बैक्टीरिया या यीस्ट पनप सकते हैं। योनि को पोंछने के लिए एक साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टिश्यू पेपर का भी उपयोग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा सॉफ्ट हो, वरना वेजाइना में इरिटेशन हो सकती है। (वेजाइना से जुड़े मिथ्स)
इसे भी पढ़ें:हर महिला को वेजाइना की सफाई के दौरान ये 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए
इस तरीके से करें साफ
इसे भी पढ़ें:वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए इन 4 चीजों से बचाना है जरूरी
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको वेजाइना या इसके आसपास के एरिया में किसी भी प्रकार की रेडनेस, खुजली या जलन महसूस हो रही है तो इसका कारण यह भी हो सकता है कि आपकी अंडरगार्मेंट्स का साइज सही नहीं है। अगर आप टाइट अंडरवियर पहनती हैं तो वेजाइना तक एयर पास न होने के कारण यह परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए थोड़ी ढीली और कॉटन अंडरवियर ही पहनें।
- आप में से कुछ महिलाओं को हैवी पीरियड्स और कुछ को सामान्य पीरियड्स होते होंगे? ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि 4-5 घंटे में पैड जरूर चेंज करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पीरियड्स हैवी हैं या नहीं।
- अगर आप पीरियड के दौरान टेम्पोन का इस्तेमाल करती हैं तो इसे भी 2-3 घंटे में बदलना सुनिश्चित करें। एक ही पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल करने से आपके प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।