चॉकलेट वैक्स करते वक्त इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना स्किन हो सकती है खराब

अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अधिकतर महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। ऐसे में हाथ और पैर से टैनिंग निकालने के लिए कुछ महिलाएं हर महीने वैक्सिंग भी करवाती हैं। वैक्सिंग अलग-अलग तरह की होती है। इनमें से एक है चॉकलेट वैक्सिंग अगर आप भी पहली बार चॉकलेट वैक्सिंग कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसी तीन बातें बताएंगे, जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इससे कुछ महिलाओं को स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
वैक्सिंग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
हाथों से टाइमिंग और बालों को हटाने के लिए चॉकलेट वैक्सिंग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन जब भी आप चॉकलेट वैक्सिंग करवाएं, तो अपनी स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई स्किन संबंधित परेशानी होती हैं, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लें या फिर आप दूसरे वैक्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चॉकलेट वैक्स हर स्किन टाइप पर सूट नहीं हो सकता है, इससे कुछ महिलाओं को रिएक्शन हो सकता है।

बालों की सही दिशा का ध्यान रखें
इसके अलावा वैक्स करते वक्त आप चॉकलेट वैक्स को इस दिशा में लगाएं, जिधर की तरफ से बाल उगते हैं। इस तरीके से अगर आप चॉकलेट वैक्स लगाती हैं, तो इससे बिना किसी स्किन संबंधित परेशानी के आप आसानी से चॉकलेट वैक्स की मदद से अपने हाथों से बाल हटा सकती हैं और टैनिंग को भी कम कर सकती हैं। अगर आप सही दिशा से वैक्सिंग नहीं करती हैं, तो इससे हाथ पर फुंसियां होने का डर बना रहता है। यही नहीं कुछ महिलाओं को रैशेज जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
वैक्स के बाद स्किन का रखें ध्यान
आखिरी और सबसे जरूरी बात अगर आपका वैक्स सही तरीके से हो जाए, तो उसके बाद आप अपनी स्किन की सही तरीके से देखभाल करें। वैक्स के तुरंत बाद आप ढीले ढाले कपड़े पहने और डायरेक्ट धूप के संपर्क में आने से बचे। वैक्सिंग के बाद अगर आपको लाल दाने या रैशेज होते हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की राय लेकर क्रीम लगा सकती हैं। वैक्सिंग के बाद आप चाहे तो एलोवेरा जेल भी अपनी स्किन पर लगा सकती हैं। इन तीनों टिप्स की मदद से अगर आप चॉकलेट वैक्स करती हैं, तो आपको वैक्स के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।