क्या पेशाब में खून आने का मतलब सिर्फ कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानें

पेशबा का रंग अगर जरा भी लाल नजर आए ,तो चिंता होना स्वाभाविक है। इसे हम खून समझ बैठते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जोड़ते हैं। लेकिन इसके पीछे कुछ सामान्य कारण भी हो सकते हैं।
image
image

पेशाब का रंग या तो पीला होता है या जब आप अपनी ज्यादा पीते हैं, तो सफेद होता है। लेकिन कई बार पेशाब का रंग लाल खून के जैसा नजर आता है,तो ऐसे में डर लगना स्वाभाविक है।अक्सर इस लोग गंभीर बीमारी कैंसर से जोड़ देते हैं। लेकिन क्या वाकई हर बार पेशाब में खून आना कैंसर का संकेत होता है। ऐसा जरूरी नहीं है... आज हम आपको इसके कुछ अन्य कारण बता रहे हैं जो सामान्य होते हैं और इलाज करने के बाद ठीक भी हो जाते हैं।dr soubeer ghosh,consultant nephrologist PSRI hospital इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

मेरे पेशाब का रंग लाल क्यों है?

एक्सपर्ट के मुताबिक पेशाब में खून आने के पीछे दवाइयां का असर भी हो सकता है। कई बार हम इंफेक्शन वगैरह को कम करने के लिए कुछ ऐसी दवाई खाते हैं, जिस वजह से पेशाब का रंग लाल या नारंगी नजर आ सकता है, जो हम लोगों को खून जैसा दिखता है। इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

1 (19)

दूसरा कारण खानपान और डाइट हो सकता है। कई बार लोग चुकंदर का सेवन ज्यादा कर लेते हैं। इसमें पिगमेंट होता है जिसकी वजह से पेशाब का रंग लाल हो सकता है। इस समस्या को हमबीटूरियाभी कहते हैं।

वहीं जो लोग बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं,वजन उठाते हैं। जैसे एथलीट वगैरा, तो इससे उनकी किडनी या ब्लैडर में सूजन आती है, जिस वजह से अस्थाई खून पेशाब में आ सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर आप एक साल तक कान की सफाई न करें तो क्या होगा?

urin-red-color-1738652888877

यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन में पेशाब से खून आना आम लक्षण होता है। जब यूटीआई होता है तो बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में जलन पैदा करते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं को आपके मूत्र मार्ग में जाने का कारण बन सकते हैं।

मूत्र मार्ग या गुर्दे में पथरी होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। पथरी की वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट लाइनिंग में इंजरी हो जाती है, जिस वजह से ब्लीडिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी सोचती हैं हाइपोथायरायडिज्म सिर्फ हार्मोनल प्रॉब्लम है? गलत! ये 3 बीमारियों का हो सकती है संकेत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP