herzindagi
image

अगर आप एक साल तक कान की सफाई न करें तो क्या होगा?

कई लोग कान की सफाई सालों साल तक नहीं करते हैं। क्या आपको मालूम है कि ऐसा करना आपके कान को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-30, 17:35 IST

कान हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा माना जाता है। यह न सिर्फ सुनने के लिए जरूरी है, बल्कि संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। इसलिए कान की सफाई बहुत जरूरी है। यह एक सेल्फ क्लीनिंग प्रोसेस है, जिसे हम ईयरबड्स की मदद से क्लीन करते हैं। लेकिन कुछ लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं। सालों साल कान की सफाई नहीं करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो क्या आपको मालूम है कि ऐसा करने से कान पर क्या असर पड़ सकता है?  चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। एनसीबीआई की रिपोर्ट्स के हवाले हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

 कान की सफाई सालों तक न की जाए तो क्या होगा?

सबसे पहले तो हमें यह जानना होगा कि कान में जो मैल होता है पीले रंग का वह शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है, जो कान की त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, बैक्टीरिया और धूल से बचाता है और यह अपने आप धीरे-धीरे बाहर निकलता रहता है।यह एक तरह का डिफेंस सिस्टम होता है

2 (7)

लेकिन कई बार कान में मैल की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो अगर इसे साफ ना किया जाए तो नुकसानदायक हो सकता है।  आइए जानते हैं कि अगर 1 साल तक कान की सफाई न किया जाए तो कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती है।

जब कान में बहुत ज्यादा वैक्स जम जाता है, तो यह कान की नली को बंद कर देता है, जिससे टेंपरेरी हियरिंग लॉस हो सकता है आपको कम सुनाई देने लग सकता है।

कान में जमा हुआ वैक्स इरिटेशन पैदा कर सकता है। इससे कान में खुजली और चुभन भी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा इयर वैक्स का दबाव कान में रिंगिंग ला सकता है। आपको हर वक्त टन टन की आवाज आ सकती है, जो कि आपका मेंटल हेल्थ में बाधा बन सकती है।

ear wax

कई बार जमे हुए वैक्स की वजह से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिस कान में इन्फेक्शन, दर्द और सूजन हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

लंबे समय तक कान में अगर मैल जमा रहे तो यह कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकता है।इससे वर्टिगो, चक्कर की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-सालों पहले पहचाना जा सकता है अल्जाइमर का खतरा, यह तकनीक बदल सकती है खेल

अगर आपने बहुत दिन से कानों की सफाई नहीं की है और आपको कोई दिक्कत महसूस हो रही है, तो खुद से सफाई करने के बजाए डॉक्टर के पास जाएं।

यह भी पढ़ें-अचानक बेहोशी या ब्लैकआउट को न करें नजरअंदाज, हो सकता है ब्रेन हैमरेज का संकेत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik,shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।