हल्के रंग की चादर में लग गया है खून का दाग, पानी में मिलाकर छिड़के यह चीज; 1 रगड़ में तुरंत होगा साफ

Easy trick to remove blood stain: कपड़ा हो या फिर चादर, अगर इस पर किसी चीज का दाग लग जाए और उसे तुरंत हटाया न जाए, तो यह उस कपड़े को खराब कर सकता है। खासकर अगर दाग खून का हो। इसके साथ ही दिक्कत उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है अगर यह समस्या हल्के रंग के चादर पर हो। ऐसा इसलिए क्योकि इस पर लगा हल्का दाग भी दूर से दिखाई पड़ता है। अब ऐसे में अमूमन लोग इसे हटाने के लिए घरेलू तरीके तो कुछ लोग बाजार में मिलने वाला केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी रसोई में रखा 1 पाउडर इस समस्या का परमानेंट इलाज कर सकता है। जी हां,यकीनन अब आप सोच रही होंगी कि आखिर वह पाउडर कौन सा है, तो आइए जानते हैं कि वह चीज कौन सी है, जिसकी मदद से चादर पर लगे खून के दाग को मिनटों में निकाल सकते हैं।
कैसे हटाएं चादर पर लगा खून का दाग?

आमतौर पर टाटरी पाउडर का इस्तेमाल स्वाद में खट्टापन लाने के लिए किया जाता है। बता दें कि इसमें मौजूद एसिड गुण दागों को निकालने में मदद करता है।
जरूरी सामग्री
- टाटरी पाउडर
- ठंडा पानी
- पुराना टूथब्रश या मुलायम कपड़ा
- डिटर्जेंट
इसे भी पढ़ें- दिवाली के दिन नई ड्रेस पहनी थी लेकिन तेल का दाग लग गया? बस 1 चम्मच पाउडर से मिनटों में साफ कर सकती हैं आप
कैसे करें इस्तेमाल?

- सबसे पहले, चादर पर लगे खून के दाग वाले हिस्से को ठंडे पानी से गीला करें।
- इसके बाद एक छोटी कटोरी में एक चम्मच टाटरी पाउडर लें और उसमें कुछ बूंदें ठंडे पानी की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस गाढ़े पेस्ट को खून के दाग पर अच्छी तरह से फैला दें।
- इस पेस्ट को दाग पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- 10-15 मिनट बाद पुराने टूथब्रश की मदद से दाग वाले हिस्से को बहुत हल्के हाथों से रगड़ें। रगड़ते समय दाग को बाहर से अंदर की तरफ रगड़ने की कोशिश करें।
- जब दाग हल्का पड़ने लगे या निकल जाए, तो चादर को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- दाग पूरी तरह से हट जाने के बाद, चादर को डिटर्जेंट से धुलकर धूप में सुखाएं।
बेकिंग सोडा और टाटरी पाउडर का करें इस्तेमाल

- अगर दाग ज्यादा पुराना या जिद्दी है, तो आप बेकिंग सोडा और टाटरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए एक कटोरी में टाटरी पाउडर और बेकिंग सोडा को मिला लें।
- अब इसमें ठंडा पानी डालकर एक झागदार पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक दाग पर लगा रहने दें।
- 20 मिनट बाद, पेस्ट को ठंडे पानी से गीला किए हुए मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछते हुए हटा दें।
इसे भी पढ़ें- रगड़ने के बाद भी दीवार से नहीं हट रहे क्रेयॉन के जिद्दी दाग? ये देसी हैक्स हैं गेम चेंजर, दिवाली से पहले हो जाएगा काम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।