herzindagi
image

पेशाब में जलन होने पर क्या करें? महिला डॉक्टर से जानिए जवाब

पेशाब में जलन होना महिलाओं की एक आम समस्या है। अगर आपको अक्सर पेशाब में जलन और बर्निंग सेंसेशन महसूस होती है, तो आपको क्या करना चाहिए, चलिए महिला डॉक्टर से जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-11-05, 11:30 IST

पेशाब में होने वाली जलन महिलाओं को अक्सर परेशान करती है। कई बार महिलाएं झिझक या शर्म की वजह से इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती है या कई बार इसे नजरअंदाज करती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। पानी कम पीने, बहुत अधिक मिर्च-मसाले वाला खाना खाने, लंबे समय तक अंडरगार्मेंट न बदलने या किसी दवाई के साइड-इफेक्ट की वजह से ऐसा हो सकता है। पेशाब में होने वाली तेज जलन या बर्निंग सेंसेशन अगर एक-दो दिन में ठीक नहीं हो, तो यह किसी गंभीर बीमारी या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। पेशाब में जलन होने पर आपको क्या करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

पेशाब में जलन होने पर क्या करना चाहिए?

  • अगर आपको पेशाब में जलन महसूस हो, तो सबसे पहले रूटीन में पानी की मात्रा बढ़ा दें। पानी अधिक पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पेशाब में होने वाली तेज जलन कम होती है।

uti urinary tract infections causes and early signs

  • कई बार जब पेशाब में जलन होती है, उस समय यूरिन का रंग भी गहरा पीला होने लगता है, जो डिहाइड्रेशन का संकेत होता है। पानी की कमी से यूरिन कंसंट्रेट होने लगता है और जलन बढ़ जाती है।
  • ऐसा यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई के कारण भी हो सकता है। इसकी वजह से भी पेशाब में तेज जलन और बर्निंग सेसेंशन महसूस होता है।
  • पेशाब में बर्निंग सेंसेशन महसूस होने पर क्रैनबेरी जूस और नारियल पानी पिएं। ये यूरिन को एल्कलाइन बाते हैं और जलन को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार पेशाब आना और जलन, क्या ये UTI के शुरुआती संकेत हैं? ऐसे पहचानें लक्षण और कारण

how to prevent vaginal infection

  • इस समय पर बहुत टाइट अंडरवियर न पहनें। वजाइना को साफ रखें। यूरिन पास करने के बाद, वजाइना को अच्छे से साफ करें।
  • जब आपको यूरिन में बर्निंग सेसेंशन महसूस हो, तो तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं। इससे जलन और बढ़ सकती है। इस समय पर हल्का भोजन लें और मिर्च-मसाले से दूर रहें।
  • आप वजाइना को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपको 1-2 दिन के बाद भी ऐसा ही महसूस हो और बर्निंग सेसेंशन में आराम न आएं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव

 

अगर आपको अक्सर पेशाब में जलन और बर्निंग सेंसेशन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।