हेल्दी बॉडी ही इंसान का असली धन है। लेकिन इसके लिए खुद की देखभाल करना बेहद जरूरी है। पर महिलाएं इसमें पीछे क्यों हो?
हम सभी जानती हैं कि महिलाएं अक्सर अपने बच्चों, पति और घर के अन्य सदस्य की देखभाल करते समय अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देती हैं। जी हां परिवार के हर सदस्य की हेल्थ का ख्याल रखने वाली महिलाएं क्या खुद की देखभाल कर पाती हैं। शायद नहीं, वह अपनी हेल्थ के प्रति लापरवाह बनी रहती है। जिसके चलते आज 50 प्रतिशत महिलाएं ब्लड की कमी के कारण विभिन्न रोगों से परेशान हैं।
आज भी आम महिलाओं की यहीं धारणा है कि अपने परिवार को खिला-पिलाकर उसके बाद खुद भोजन करेगी तो इसका सीधा असर उसकी सेहत पर पड़ेगा। साथ ही किशोरावस्था एवं गर्भधारण के बाद भी लेडीज nutrients तो दूर समय पर खाना लेने के बदले पहले अपने परिवार पर ही ध्यान देती है। इस कारण आयरन एवं हीमोग्लोबिन की कमी से वह विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाती है। मैक्स हॉस्पिटल की लेडी डॉक्टर Mina Malhotra का कहना हैं कि 'जब तक महिलाएं हेल्थ के प्रति जागरूक व शिक्षित नहीं होगी तब तक हेल्दी व निरोग नहीं रह सकती है जिसका असर पूरे परिवार व समाज पर पड़ता है'।
Read more: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
अगर आप भी ऐसी महिलाओं में से एक हैं तो फिर आप इस तरह से अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह अपने घरवालों का ख्याल रखने के साथ-साथ खुद का ख्याल भी रख सकती हैं। इस वुमेन डे पर हर महिला को ये 10 हेल्दी प्रण जरूर लेने चाहिए, आइए जानें क्या है ये...
महिलाएं घर में सबसे पहले उठती और सबसे देर से सोती भी है। और साथ ही समय पर खाना भी नहीं खाती हैं। जबकि उन्हें समय पर खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से वह अपनी जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा पाएंगी और हेल्थ का ख्याल भी रख पाएंगी। इसके लिए कई बार ऐसा होता है कि सब को खिलाने के बाद महिलाओं के लिए कुछ नहीं बचता तो वह बचा हुआ खाना खा लेती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बासी खाना भविष्य में उनकी हेल्थ के लिए खतरनाक साबित होता है।
हाउसवाइफ हो या कामकाजी महिलाएं, दोनों के ही लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। दिन के सभी मील से ज्यादा खास होता है ब्रेकफास्ट। कोशिश करें नाश्ते में ताजे फल, दूध, अंडे जैसी प्रोटीन वाली चीजें खाएं जो बॉडी के एक्टिव बनाए रखने के साथ ही चेहरे पर पड़ने वाली असमय झुर्रियों की समस्या को भी कम करती हैं।
महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर किसी को हेल्दी रहने के लिए अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए। घर की जिम्मेदारी पूरी करते-करते थकान होना लाजमी है लेकिन इसे सही समय पर सही नींद लेकर काफी हद तक दूर किया जा सकता है। नींद के पूरे ना होने से वजन बढ़ता है और शरीर का स्टेमिना भी कम हो जाता है, इसलिए महिलाओं को अपनी नींद पूरी करनी चाहिए। इससे बॉडी के एनर्जी लेवल को बनाए रखने के साथ ही ग्लोइंग स्किन भी पाई जा सकती है।
Read more: 30 की उम्र के बाद मेरी तरह हर lady को कराने चाहिए ये जरूरी test
हमारी हेल्थ के लिए पानी बहुत जरूरी होता है, लेकिन महिलाओं को समय मिलेगा तभी तो खुद पर ध्यान दे पाएंगी ना। ऐसे में महिलाएं अक्सर डिहाइड्रेशन का शिकार बन जाती हैं। खुद का ध्यान रखें और दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। ऐसा करने से बॉडी का डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।
महिलाओं को समय-समय पर अपनी हेल्थ की चेकअप कराते रहना चाहिए। हीमोग्लोबिन से लेकर थॉयरायड, हार्ट रेट, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर आदि आपके सेहतमंद होने की निशानी होते हैं। इनके सही लेवल को डॉक्टर से जानें और अगर आपका लेवल उससे कम-ज्यादा हो रहा है तो उसे मेंटेन करने की कोशिश करें। महिलाओं को समय-समय पर लेडी डॉक्टर से भी अपना चेकअप कराते रहना चाहिए।
ऑफिस और घर दोनों जगह की जिम्मेदारियां संभालने से महिलाओं में तनाव होने लगता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को तनाव कम करने के उपाय करने चाहिए। इसके लिए वह अपनी मनपसंद के काम कर सकती हैं। या फिर योगा, डांस, एरोबिक्स और मेडिटेशन की हेल्प ले सकती हैं। ऐसा करने से उनका तनाव तो कम होगा ही साथ ही आप फिट भी रहेंगी।
महिलाएं अपने दिन की शुरुआत वॉकिंग और रनिंग जैसे एक्सरसाइज से करें। वर्किंग महिलाएं ऑफिस में बैठे रहकर काम करने से बचें। चलते-फिरते रहने से न सिर्फ बॉडी एक्टिव रहती है बल्कि कमर और पीठ जैसे कई दर्द से भी छुटकारा मिलता है। तो फिर आज से अपने लिए कुछ समय जरूर निकालें।
कई बार महिलाएं भूखी रह जाती हैं, तो कभी वह ऑवर इटिंग का शिकार हो जाती हैं, यह दोनों स्थिति उनके बॉडी के लिए खतरनाक होती है। महिलाएं ऐसे में अपने लिए हेल्दी स्नैक्स बनाकर उसका सेवन कर सकती हैं।
आज से ही लें ये हेल्दी प्रण
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।