क्या आपको पता है आंखों में दिखने वाले ये लक्षण करते हैं शरीर में गड़बड़ी की ओर इशारा? एक्सपर्ट से जानिए उपाय

आंखों के लक्षणों से पहचानें अपनी सेहत का हाल। लीमा महाजन के अनुसार, आंखों में दिखने वाले ये संकेत किसी बड़ी बीमारी की शुरुआत हो सकते हैं। आइए आर्टिकल के माध्‍यम से इसके कारण और बचाव के असरदार तरीके जानें।
 What are my eyes telling me about my health

आंखें सिर्फ दुनिया को देखने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये शरीर के अंदर चल रही एक्टिविटी का आईना भी हैं। अक्सर हमारे शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव, जैसे पोषण की कमी या किसी बीमारी का शुरुआती संकेत, हमारी आंखों में दिखाई देने लगते हैं। अगर आप इन संकेतों को पहचानना सीख जाएं, तो आप समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रख सकती हैं। आइए न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और वेट लॉस स्‍पेशलिस्‍ट लीमा महाजन से ऐसे ही कुछ आंखों में दिखने वाले नॉर्मल लक्षण, कारण और बचाव के कुछ आसान और असरदार उपाय जानते हैं।

सूजी हुई आंखें

  • अगर आपकी आंखें सुबह सूजी हुई दिखती हैं, तो यह शरीर में पानी जमा होने का संकेत हो सकता है।

Puffy Eyes

  • नमक और पैकेट वाले खाने से बचें, क्योंकि ये वॉटर रिटेंशन बढ़ाते हैं।
  • रोज 2-3 लीटर पानी पिएं।
  • 7-8 घंटे की पूरी नींद लें।
  • सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखें।

आंखों का पीलापन

  • यह लिवर से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है।
  • लिवर के लिए फायदेमंद चीजें जैसे कि आंवला, हल्दी, चुकंदर और फाइबर वाले फल खाएं।
  • अल्‍कोहल, प्रोसेस्ड फूड और ज्‍यादा चीनी खाने से बचें।
  • सुबह की शुरुआत गर्म नींबू पानी या एलोवेरा जूस से करें।

आइरिस के चारों ओर सफेद या ग्रे रिंग

  • यह अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है, जो हार्ट हेल्‍थ से जुड़ा है।
  • ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जैसे कि अलसी, चिया सीड्स, अखरोट और फैटी फिश खाएं।
  • रोज कम से कम 30 मिनट चलें।
  • हर 6-12 महीने में लिपिड प्रोफाइल की जांच कराएं।

आंखों का बाहर निकलना

  • इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह थायराइड जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

Bulging Eyes

  • तनाव कम करें। इसके लिए 10 मिनट प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करें।
  • सोडियम वाली चीजें और कोल्ड ड्रिंक कम पिएं।
  • अगर ऐसा लगातार हो रहा है, तो थायराइड प्रोफाइल चेक कराएं।

आंखों के नीचे काले घेरे

  • यह सिर्फ नींद की कमी से नहीं होता है, बल्कि पोषण की कमी भी इसका कारण हो सकती है।
  • सोने का एक नियमित शेड्यूल बनाएं।
  • रोज आयरन से भरपूर चीजें जैसे कि चुकंदर, खजूर, गुड़ और पालक खाएं।
  • सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूर रहें।

आंख में लाल धब्‍बे

  • आंखों में जलन और लाली ज्‍यादा स्क्रीन टाइम या थकान का नतीजा हो सकती है।
  • 20-20-20 का नियम अपनाएं: हर 20 मिनट के बाद, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।
  • दिन में 2-3 बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें।
  • रात में कैफीन, अल्‍कोहल और ज्‍यादा स्क्रीन टाइम से बचें।

आंखों के पास पीले पैच

  • इसे जैंथेलाज्मा के नाम से भी जानते हैं। यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।

Xanthelasma Yellow Patches Around Eyes

  • सुबह की शुरुआत गर्म पानी में भीगी हुई मेथी के दानों के साथ करें।
  • रोज 5 भीगे हुए बादाम और 1 चम्मच अलसी खाएं।
  • कम कोलेस्ट्रॉल वाला खाना खाएं और रेगुलर लिपिड लेवल चेक कराएं।

बार-बार आंखों का फड़कना

  • यह तनाव, थकान या मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है।
  • एनर्जी ड्रिंक और ज्‍यादा कैफीन वाली कोल्‍ड ड्रिंक से बचें।
  • मैग्नीशियम से भरपूर चीजें जैसे कि कद्दू के बीज, केला और पालक खाएं।
  • रोज 7-8 घंटे की पूरी नींद लें, इससे कोई समझौता न करें।

ये लक्षण सिर्फ शारीरिक संकेत नहीं हैं, बल्कि आपके शरीर की आपसे बात करने का तरीका हैं। इन पर ध्यान दें और अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP