Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

भूल जाइए कड़क चाय, घर में इन खुशबूदार फूलों से बनी चाय का मजा उठाइए और सेहतमंद हो जाइए

फूलों से अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आप इनसे मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स का भी लाभ उठा सकती हैं। इससे आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में भी राहत महसूस होगी।
Updated:- 2018-05-22, 16:05 IST
flower tea main

बगीचे के फूलों को देखकर ही आपका मन बाग-बाग हो उठता है। इन फूलों की ताजगी से आपको एक नई एनर्जी मिलती है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि इन फूलों को आप सिर्फ अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यूं तो दुनियाभर के लोग सुबह-सुबह कड़क चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि सुबह कैफीन लेने से सुस्ती दूर हो जाती है, और दिमाग फ्रेश फील करता है। इससे आप अपने अंदर एक नई एनर्जी फील करती हैं और फटाफट अपने कामों में लग जाती हैं। लेकिन सुबह चाय और कॉफी पीना एडिक्टिव भी हो जाता है। इनका ज्यादा सेवन आपको कुछ देर के लिए एनर्जेटिक फील करा सकती है। लेकिन लंबे दौर में इसे हाई बीपी, हार्ट संबंधी समस्याओं, वजन बढ़ने, मिनरल्स की कमी, कम ऊर्जा और चिंता जैसी समस्याओं के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।

फूलों की खुशबू आपको रिलैक्स महसूस कराती है। कैमोमाइल, इंग्लिश डेज़ी और लाइलैक(lilacs) कई तरह की खूबियों से भरपूर हैं जैसे विटामिन, मिनरल, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट आदि, फूड आइटम्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। रोज एसेंस का मिठाइयों और शर्बत में इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। इन बेमिसाल फूलों से कैसे घर में बेहतरीन और रिफ्रेशिंग चाय बनती है, यही बता रहे हैं हम इस गैलरी में। ऐसे में अगर आप अपने मनपसंद फूलों के स्वाद अपनी चाय में आजमाएं तो आपको तरावट के साथ-साथ बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स भी मिल जाएंगे। ऐसे ही कुछ खूबसूरत फूलों से आप घर में स्वाद और फ्लेवर भरी चाय बना सकती हैं। आइए जानें इन फूलों के बारे में-

गुलाब

flower tea inside

गुलाब की लाल-लाल पंखुडियां गर्म पानी में कुछ देर के लिए छोड़ें दें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इस उम्दा चाय को पीएं। एक हालिया स्टडी बताती है कि dysmenorrhea जैसी वुमन प्रॉब्लम में गुलाब की चाय एक अच्छा नुस्खा साबित होती है। 

गेंदा

flower tea inside

गेंदे की मनभावन खुशबू काफी पंसद है आपको। इसके फूल से बनी चाय आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इन फूलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटी होती हैं। ये फूल विशेष रूप से ट्यूमर को रोकने और साइटोटॉक्सिक प्रभावों के लिए जाने जाते हैं।

तुलसी

flower tea inside

हमारे देश में तुलसी की पूजा घर-घर में होती है। इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स से आप भी वाकिफ होंगी। अगर आप रोजाना तुलसी के फूलों की एक कप चाय पिएं तो इस चाय को पीने से पर्यावरण और प्रदूषण की वजह से होने वाले कैमिकल इफेक्ट से आपके शरीर को सुरक्षा मिलती है।

गुड़हल

flower tea inside

गुड़हल भी हमारे घरों के आसपास अक्सर लगा हुआ मिल जाता है। अगर आपको डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गुड़हल की चाय आपको काफी राहत पहुंचाएगी। हिबिस्कुस फूलों की पंखुड़ियों में एंटीबायोटीक और एंटी हाइपरटेंसिव गुण भी होते हैं। तो इस फूल से बनी चाय को आप अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर खुद को हेल्दी रख सकती हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।