सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

हमारे सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। इसकी पूजा की जाती है और माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है। धार्मिक महत्व के साथ ही तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और इसे डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। खासकर सर्दियों में तुलसी की चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि सर्दियों में अगर आप रोजाना तुलसी की चाय पीती हैं, तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में कई सालों का अनुभव है। वह एमिल हेल्थ केयर में एक्सपर्ट हैं।
सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

- सर्दियों में तुलसी की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। यह चाय शरीर को अंदर से गर्म रखती है और रोगों से लड़ने के लिए तैयार करती है।
- तुलसी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम नहीं होता है। अगर आप सर्दी-जुकाम या वायरल की शिकार हो जाएं, तो तुलसी की चाय से वह जल्दी ठीक हो जाता है।
- अगर आप रोजाना तुलसी की चाय पिएंगी, तो सीने में बलगम नहीं जमा होगा और जिन लोगों की खांसी या सीने में बलगम की दिक्कत है, वह भी जल्दी से ठीक हो जाएगी। इस सीने में जमे हुए बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है।
- तुलसी इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन से लड़ने का काम करती है। यह स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

- यह चाय मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है। सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।
- तुलसी की चाय रोजाना पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह चाय नर्वस सिस्टम को भी शांत करती है। इससे थकान दूर होती है और नींद न आने की दिक्कत दूर होती है।
- अगर आपके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो सर्दियों में तुलसी की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- 4-5 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पिएं। इसमें आप कुछ मात्रा में अदरक और काली मिर्च भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में इन वजहों से खाना चाहिए तिल-गुड़
सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से आपको शरीर में ये फायदे महसूस हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।