ग्रीन टी के साथ भूलकर भी न लें ये 3 सप्लीमेंट्स! आपकी सेहत को पहुंच सकता है गंभीर नुकसान, क्या कहती है स्टडी?

आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता बहुत बढ़ गई है। हर कोई अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहता है और ऐसे में कई लोग सप्लीमेंट्स या हेल्दी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। ग्रीन टी इस समय सबसे पॉपुलर ड्रिंक बन गई है। इसे लोग वजन कम करने, एनर्जी बढ़ाने और सेहत सुधारने के लिए रोजाना पीते हैं। हर जगह इसके फायदे बताने वाले आर्टिकल्स और टिप्स मिल जाते हैं। लेकिन, कभी-कभी सही जानकारी के बिना ग्रीन टी का सेवन करना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है।
आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि ग्रीन टी के साथ कुछ चीजें लेने से किस तरह का असर पड़ सकता है और कैसे इसे सेफ तरीके से अपनी रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
सप्लीमेंट्स के साथ काम नहीं करती ग्रीन टी
आपकाे बता दें कि ग्रीन टी कुछ सप्लीमेंट्स के साथ सही तरीके से काम नहीं करती और आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। कई स्टडी बताती हैं कि कुछ सप्लीमेंट्स के साथ ग्रीन टी का सेवन करने से उनके असर में कमी आ सकती है या दवाओं के असर में बदलाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं ये देसी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल
आयरन सप्लीमेंट्स
आयरन की कमी खासकर महिलाओं, वेजिटेरियंस और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है। इसलिए आयरन सप्लीमेंट्स या प्रेनेटल विटामिन्स में आयरन शामिल किया जाता है। Frontiers नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी बताती है कि ग्रीन टी का सेवन शरीर में सिरम फेरिटिन लेवल को कम कर सकता है। इसका कारण ग्रीन टी में मौजूद टैनिन और पॉलीफेनॉल हैं। अगर आप ग्रीन टी को खाने के तुरंत बाद या साथ में लेते हैं, तो इसका असर और बढ़ जाता है। कोशिश करें कि आयरन सप्लीमेंट्स और ग्रीन टी को अलग-अलग समय पर लें।
बी ग्रुप विटामिन्स (B12 और फोलिक एसिड)
ग्रीन टी की कैफीन और पॉलीफेनॉल आपकी बॉडी की क्षमता को कम कर सकती हैं, जिससे फोलिक एसिड एक्टिव नहीं हो पाता है। इसका असर खासकर सेल्स की हेल्दी ग्रोथ पर पड़ता है। PubMed Central में छपी एक स्टडी बताती है कि टैनिन से भरपूर फूड और ड्रिंक्स (जैसे ग्रीन टी और कॉफी) विटामिन B12 के लेवल को कम कर सकते हैं। कोशिश करें कि B ग्रुप सप्लीमेंट को ग्रीन टी से अलग समय पर ही लें।
स्टिमुलेंट-बेस्ड सप्लीमेंट्स
आपको बता दें कि ग्रीन टी में हल्की मात्रा में कैफीन और कैटेचिन होते हैं। स्टडी बताती है कि ग्रीन टी थियोफिलाइन और थियोब्रोमाइन जैसे हल्के स्टिमुलेंट्स के असर को बढ़ा सकती है। इसका मतलब है कि अगर आप ये सप्लीमेंट्स ग्रीन टी के साथ लेते हैं तो हार्टबीट तेज होना या ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। इन्हें अलग-अलग समय पर लेना ही बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: ये घरेलू नुस्खे बिगाड़ सकते हैं आपकी बॉडी का हॉर्मोन बैलेंस, आज ही जान लें
ग्रीन टी हेल्थ के लिए अच्छी है, लेकिन इसे कुछ सप्लीमेंट्स के साथ सही समय पर लेना जरूरी है। अगर आप रोजाना ग्रीन टी पीती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स का सही समय तय करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।