Gharelu Nuskha: फेफड़ों के कंजेशन को दूर करेगा भाग्यश्री का यह घरेलू नुस्खा, आजमा कर देखें

मौसम में तरावट आने के साथ ही सर्दियों का आगज हो जाता है। नए मौसम के साथ सेहत से जुड़ी नई परेशानियां भी सताने लग जाती हैं। इस मौसम में ठंडी हवा और प्रदूषण के कारण फेफड़ों में कंजेशन होना एक आम बात है।
वैसे तो कोविड-19 संक्रमण के दौर में यदि आपको सांस लेने में कोई भी परेशानी महसूस हो या फिर कंजेशन की दिक्कत हो तो डॉक्टर से परामर्श करना सबसे बेस्ट है। लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा कर इस दिक्कत को बढ़ने से रोक सकते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक देसी नुस्खा बताया है जो फेफड़ों में हो रहे कंजेशन को दूर करने में आपकी मदद करेगा। तो चलिए इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bhagyashree fitness tips: वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 एक्सरसाइज
View this post on Instagram
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 काली मिर्च क्रश्ड
विधि
- एक कप पानी को पैन में गरम करें और उसमें जीरा डालें।
- जब पानी में उबाल आने लगे तो उसे कप में डाल लें।
- आपको यदि जीरे सहित पानी पीना है तो आप बिना छाने पानी को कप में डाल सकती हैं।
- इसके बाद पानी में क्रश की हुई काली मिर्च डालें।
- अब आप इस पानी को चाय की तरह सिप करते हुए पी सकती हैं।
- इस पानी को आप हर 15 दिन में एक बार जरूर पीएं। इससे आपको फायदा जरूर होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Bhagyashree Hair Care Tips: मेथी के बीज और नारियल का दूध बालों के लिए है बेस्ट
सेहत के लिए जीरे के फायदे
- मौसम बदलने के साथ-साथ सेहत भी प्रभावित होने लग जाती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बुखार और खांसी आना तो आम बात है। कई लोगों को इस मौसम में साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है। इन सभी समस्यों का एक ही समाधान है और वह है जीरा। आपको अपने आहार में जीरा जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को ठंड से बचाते हैं।
- जीरा इम्यूनिटी बूस्टर होता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन की उचित मात्रा पहुंचती रहती है। यदि जीरे को पानी के साथ लिया जाए तो यह और भी फायदेमंद होता है।
- वजन घटाने के लिए भी जीरा बहुत फायदेमंद है। जीरा शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फैट को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।
- जीरे में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। यह त्वचा और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होता है। जीरे के सेवन से जहां त्वचा में ग्लो आता है, वहीं बालों को मजबूती मिलती है।
- यदि आपको पेट दर्द की शिकायत रहती है तो आपको जीरे को भून कर उसका सेवन जरूर करना चाहिए, इससे पेट दर्द में राहत मिलती है।
सेहत के लिए काली मिर्च के फायदे
- सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के लिए काली मिर्च बहुत फायदेमंद है। इसमें पाइपरिन नामक कंपाउंड होता है, जो इस समस्या से कुछ ही वक्त में छुटकारा दिला देता है। काली मिर्च के सेवन से चेस्ट कंजेशन भी दूर होता है और सांस लेने में हो रही परेशानी कम हो जाती है।
- खाने को पचाने में भी काली मिर्च मददगार होती है। इसमें खाने को पचाने वाले एंजाइम्स को बूस्ट करने की क्षमता होती है।
- अगर आपको तेजी से अपना वजन कम करना है तो अपने आहार में काली मिर्च को जरूर शामिल करें क्योंकि इसमें एंटीओबेसिटी गुण भी होते हैं।
- काली मिर्च आपके हार्ट के लिए भी अच्छी होती है क्योंकि यह शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है।
- एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण काली मिर्च के सेवन से आप शरीर या त्वचा में होने वाले किसी भी इंफेक्शन को फैलने से रोक सकते हैं।
- त्वचा के लिए भी काली मिर्च बहुत ही लाभकारी है। खासतौर पर जिनको मुंहासों की समस्या होती है, उन्हें काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए। बेस्ट बात तो यह काली मिर्च को त्वचा पर लगाने से झुर्रियां, काले धब्बे और निशान भी कम हो जाते हैं।
यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।