herzindagi
What are  common causes of irregular cycles

अनियमित पीरियड्स के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण

अनियमित पीरियड्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और डाइट के अलावा, एक्सरसाइज न करना भी इसकी वजह हो सकती है। हेल्दी फैट्स पीरियड्स रेगुलर करने में फायदेमंद होते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-11-08, 12:34 IST

पीरियड्स का हर महीने समय पर होना किसी भी महिला की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स का तय डेट पर होना, पीरियड्स में दर्द कम होना, फ्लो सही आना और पीएमएस के दौरान कम मुश्किल होना, ये सब हेल्दी पीरियड्स के संकेत हैं। पीरियड्स अनियमित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों पर ध्यान देना जरूरी है। पीरियड्स अनियमित होने के चलते महिलाओं को हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और कंसीव करने में भी मुश्किल आ सकती है। पीरियड्स के रेगुलर न होने के पीछे 6 मुख्य कारण होते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर और हेल्थ एक्सपर्ट हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

बहुत अधिक शुगर और मैदा खाना

sugar and period delay

अगर आप बहुत अधिक शुगर और मैदा खाती हैं, तो इससे भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इनमें कार्ब्स अधिक होते हैं और मैदा आंतों में चिपक जाती है, जिससे न्यूट्रिशन्स का शरीर में सही तरह से अब्जॉर्बशन नहीं होता है। 

सोने-जागने का समय तय न होना

पीरियड्स के नियमित होने के लिए एक सही रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं का सोने-जागने का समय निश्चित नहीं होता है, उन्हें अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। अगर आपके सोने और जागने का टाइम फिक्स नहीं है, तो इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलैंस हो सकता है और पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

एक्सरसाइज न करना

फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होने पर भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर आपके रूटीन में एक्सरसाइज शामिल नहीं है, तो इसका असर आपके पीरियड साइकिल पर हो सकता है।

अधिक तनाव लेना

stressed and delayed periods

अधिक तनाव लेने से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है और पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- Period Pain: चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

लंबे वक्त तक बैठे रहना

लंबे समय तक बैठे रहने से भी हमारे डाइजेशन और पीरियड्स पर असर होता है। अगर आप 8-9 घंटे लगातार बैठे रहते हैं तो इससे शरीर में अकड़न, पीरियड्स का अनियमित होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Food to Control Sugar Craving: शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।