herzindagi
image

सुनो सहेली! पीरियड्स में नजर आने वाले ये 5 संकेत कर रहे हैं इशारा कि गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाना है जरूरी

पीरियड्स किसी भी महिला की सेहत के बारे में काफी कुछ कहते हैं। अगर आपके पीरियड्स के दौरान एक्सपर्ट की बताई ये चीजें हो रही हैं, तो समझिए कुछ गड़बड़ है और आपको तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-09-21, 09:11 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पीरियड्स नॉर्मल हैं या कोई गड़बड है? अब आप सोच रही होंगी कि ये कैसा सवाल है, तो बता दें कि यह सवाल बहुत जरूरी है और इसका जवाब हर महिला को पता होना चाहिए। पीरियड्स यूं तो महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन, असल में यह आपकी फर्टिलिटी और ओवरऑल हेल्थ के बारे में काफी कुछ बताता है। अक्सर महिलाएं यह बात नहीं समझ पाती हैं कि उनके पीरियड्स के दौरान होने वाली कौन-सी चीजें नॉर्मल हैं और कौन-सी चीजें यह बता रही हैं कि आपके पीरियड्स में कोई प्रॉब्लम है और आपको जल्द से जल्द गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए। इन संकेतों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड्स में नजर आने वाले ये 5 संकेत कर रहे हैं इशारा कि गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाना है जरूरी

  • अगर आपको पीरियड्स के दिनों में इतना तेज दर्द होता है कि आप रोजमर्रा के काम तक नहीं कर पाती हैं। यहां तक कि कई बार पेनकिलर लेने के बाद भी आपको आराम नहीं मिलता है। अगर ऐसा है, तो यह संकेत है कि आपके पीरियड्स में कुछ गड़बड़ है।
  • इन दिनों में प्रॉस्टाग्लैंडिन्स नामक केमिकल्स रिलीज होता है और इसके कारण तेज दर्द होता है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान जो फ्ल्यूड निकलता है, उसमें मौजूद कुछ अणु भी दर्द के कारण बनते हैं।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

diet and lifestyle ways to support healthy cycles during perimenopause

  • अगर पीरियड्स के दिनों में आप जब पैड का इस्तेमाल करती हैं, तो वह 1 घंटे या उससे भी कम समय में बदलने की जरूरत पड़ती है यानी फ्लो के कारण पैड एक घंटे से भी कम समय में पूरा भीग जाता है, तो आपको समझने की जरूरत है कि पीरियड्स में कुछ गड़बड़ी है।
  • अगर पीरियड साइकिल के बीच में आपको ब्लीडिंग हो रही है या सेक्शुअल रिलेशन के बाद ब्लीडिंग हो या बहुत तेज दर्द हो, तो भी यह सही नहीं है। पीरियड साइकिल के बीच किसी भी तरह की ब्लीडिंग होना खतरे की घंटी हो सकती है।

unhealthy period signs

  • अगर पीरियड्स के दिनों में फ्लो 7 दिनों से भी ज्यादा चलता है या कई बार 15 दिनों के बाद ही दोबारा पीरियड्स आ जाते है, तो इस पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।
  • पीरियड्स से पहले नजर आने वाले पीएमएस के लक्षण अगर आपको बहुत अधिक परेशान करते हैं, तो यह भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- आपकी यह एक आदत पीरियड्स को कर सकती है डिले, ज्यादातर महिलाएं अनजाने में रोज करती हैं यह गलती

 

पीरियड्स में नजर आ रहे इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।