herzindagi
how to reduce period cramps without medicine

Period Pain: चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए दवाईयां नहीं लेनी चाहिए। इसमें कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। वहीं, अगर दर्द बहुत अधिक होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Editorial
Updated:- 2023-10-06, 11:32 IST

Ayurvedic Tea: पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाओं को इतना अधिक दर्द होता है कि उनके लिए अपने डेली रूटीन को फॉलो करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है, तो यह PCOS समेत कई हेल्थ कंडीशन्स का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं, अगर आपको नॉर्मल क्रैम्प्स या ऐंठन होती है, तो इसे कई घरेलू नुस्खे दूर कर सकते हैं। पीरियड पेन को कम करने में तुलसी और पुदीने की चाय पीनी चाहिए। इसे किस तरह से बनाना है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर है। 

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक चाय ( How to reduce period cramps at home)

fenugreek seeds for period pain

  • आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड के दर्द का मुख्य कारण शरीर में वात का बढ़ जाना होता है। इस चाय में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें वात दोष को कम कर पीरियड पेन में आराम देती हैं।
  • मेथी के बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इससे आंतों को आराम पहुंचता हैं, इंफ्लेमेशन कम होता है और पीरियड पेन में राहत मिलती है।
  • मेथी के बीज मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं, जो डाइजेशन को सुधार सकता है और मेंस्ट्रुएशन के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
  • इससे आपको ब्लोटिंग कम महसूस होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निलते हैं। इन टॉक्सिन्स की वजह से भी पीरियड पेन हो सकता है।
  • आयुर्वेद में मेथी के बीजों को वात-कफ को दूर करने वाला बताया गया है। यह दर्द को कम कर पीरियड फ्लो को भी सुधारते हैं।
  • पुदीने और तुलसी की पत्तियां दर्द दूर करने, डाइजेशन को सुधारने और पीरियड्स में होने वाले पीएमएस व मूड स्विंग्स को भी कम करती हैं।
  • अजवाइन भी वात को दूर करने वाला मसाला है। यह पेट से जुड़ी सारी परेशानियों जैसे गैस और दर्द को दूर करता है।
  • जीरा भी डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और पीरियड्स के दौरान इसे लेना फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक चाय?

is mint tea good for period pain

सामग्री

  • पानी- 1 गिलास
  • मेथी के बीज- 5
  • पुदीना की पत्तियां- 5
  • तुलसी की पत्तियां- 3
  • अजवाइन- 1/2 टीस्पून
  • जीरा- 1/2 टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को पानी में मिलाकर तेज आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें।
  • अब इसे छान लें और गुनगुना ही पिएं।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।