herzindagi
Box jump exercise

बॉक्स जंप करते हुए नहीं लगेगी चोट, बस इन टिप्स को करें फॉलो

बॉक्स जंप को एक बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है, जो शरीर के निचले हिस्से की स्ट्रेंथ को बढ़ाता है। हालांकि, इसे करते हुए आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2024-04-14, 11:00 IST

जब हम वर्कआउट करते हैं तो कई तरह की अलग-अलग एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। इन्हीं में से एक है बॉक्स जंप। यह एक क्लासिक प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जिसमें आपको ऊंचे बॉक्स पर कूदना होता है। इस एक्सरसाइज को लोअर बॉडी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे करने से क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग सहित ग्लूट्स आदि निचले शरीर की मसल्स टारगेट होती हैं।

हालांकि, इस वर्कआउट को सही तरह से करना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे गिरने व चोट लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, एक बिगनर के लिए यह वर्कआउट इतना भी आसान नहीं है। वे आसानी से जंप नहीं कर पाते हैं और अगर करते भी हैं तो गलत पोश्चर व टेक्निक के कारण वे थक जाते हैं या फिर उन्हें चोट लग जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सही तरह से बॉक्स जंप कर सकते हैं-

सही तरह से करें वार्मअप

workout tips

बॉक्स जंप एक हाई इंटेसिटी वर्कआउट है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इसे परफॉर्म करने से पहले सही तरह से वार्मअप जरूर किया जाए, अन्यथा चोट लगने का खतरा बना रहता है। जब आप वार्मअप करते हैं तो इससे मसल्स में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और इससे चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। आप अपनी मसल्स और ज्वॉइंट्स को बॉक्स जंप के लिए तैयार करने के लिए डायनामिक स्ट्रेच और हल्का कार्डियो कर सकते हैं।

कम हाइट से करें शुरुआत 

Workout for small height

जब आप बॉक्स जंप करते हैं तो बॉक्स की हाइट अपनी क्षमताओं के अनुसार चुन सकते हैं। हालांकि, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको शुरुआत हमेशा कम ऊंचाई वाले बॉक्स से करनी चाहिए। जब आप इसे करने में कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट होते जाए, तभी हाइट बढ़ाएं। लो बॉक्स से शुरू करने से आपको अपना बॉडी पोश्चर भी मेंटेन करने में काफी आसानी होती है। (लटकती तोंद को कम करने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: Purple Day for Epilepsy 2024: इन योगासन से मिर्गी के मरीजों को मिल सकती है राहत

कोर स्टेबिलिटी को करें मेंटेन

Workout tips for women

जब आप बॉक्स जंप कर रहे हैं तो आपको कोर मसल्स को भी इसमें इनवॉल्व करें। इससे आपको मूवमेंट के दौरान अपनी बॉडी को स्टेबलाइज करने में मदद मिलती है और इससे चोट लगने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। साथ ही साथ, यह आपकी पीठ के निचले हिस्से को स्ट्रेन से बचाने में भी मदद करेगा।

फॉर्म का रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि बॉक्स जंप करते हुए आपको फॉर्म का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। बॉक्स जंप के दौरान आपकी चेस्ट अप, शोल्डर पीछे और कोर को एंगेज रखना चाहिए। साथ ही साथ, जब आप बॉक्स पर कूदते हैं तो बहुत अधिक जोर ना लगाएं। इस दौरान आपके पैर फ्लैट होने चाहिए और घुटने को हल्का सा मोड़कर बॉक्स पर धीरे से उतरें। जंप करने के दौरान आप अपने आर्म्स का भी इस्तेमाल करें। (तनाव दूर करने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने में इन कारणों से फायदेमंद है योगा

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।