
योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महिला हो या पुरुष, दोनों को ही सेहतमंद रहने के लिए योग को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर, महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में योगा बहुत प्रभावी है। हार्मोनल इंबैलेंस, उम्र से पहले बुढ़ापा आना, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना और स्ट्रेस को दूर करने में योग कारगर है। महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने में योग कई कारणों से फायदेमंद है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। योग किस तरह से महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार करता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।

महिलाओं के शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ने का असर पीरियड्स, मूड, वजन और फर्टिलिटी समेत कई चीजों पर होता है। योग में ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और कई ऐसे आसन हैं, जो स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने से अन्य हार्मोन्स पर भी असर होता है और इससे फर्टिलिटी पर गलत प्रभाव पड़ता है।
कई योगासन हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं। योग से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स मजबूत होते हैं और पेल्विक अंगों में ब्लड फ्लो में सुधार होता है। इस तरह से योग रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूत कर, कंसीव करना आसान बनाता है।

कई योगा पोज में स्ट्रेचिंग भी शामिल होती है, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और यूट्रस, ओवरीज व फैलोपियन ट्यूब में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इससे कंसीव करने के चांस बढ़ते हैं।
कुछ योगासन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं। इनसे न केवल प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ते हैं, बल्कि डिलीवरी में भी आसानी होती है। इसी वजह से प्रेग्नेंसी (प्रेग्नेंसी योग) के दौरान भी कुछ योगासन करने की सलाह दी जाती है।
महिलाओं को कंसीव (कंसीव करने के लिए फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक) करने के लिए ओवरऑल हेल्थ का सही होना जरूरी है। फिटनेस, फ्लेक्सिबिलिटी और स्टैमिना समेत कई चीजें, योगासन से मजबूत हो सकती हैं और कंसीव करने में आसीन होती है।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज
यह भी पढ़ें- मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? रोज करें यह 1 योगासन
महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में योगा इन कारणों से फायदेमंद है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।