herzindagi
Is it OK to go to the gym during Ramadan

रोजे के दौरान एक्सरसाइज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

रमजान में रोजे के दौरान एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। लेकिन आपको इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा तभी आपको इससे फायदा मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 12:51 IST

Ramadan 2024:रमजान के महीने में हर मुसलमान को रोजा रखना अनिवार्य होता है। इस दौरान सेहत का ख्याल रखने के लिए जहां सही खान-पान और हाइड्रेशन जरूरी है,वहीं एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। व्यायाम आपको अपनी ऊर्जा के स्तर और मेटाबॉलिज्म को स्थिर रखने में मदद कर सकता है। वहीं कुछ लोग रमजान में एक्सरसाइज करने को लेकर चिंतित रहते हैं तो हम आपको बता दें कि अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर व्यायाम करते हैं तो यह आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित और फायदेमंद साबित हो सकता है।

रोजे के दौरान एक्सरसाइज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

ramadan fitness

  • रमजान के दौरान शरीर को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है, लेकिन आपको एक्सरसाइज सही समय पर करना चाहिए। अगर आप सेहरी के बाद या सुबह किसी टाइम एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको ऊर्जा की कमी हो सकती है और पूरा दिन आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। रमजान में इफ्तार से 20 से 30 मिनट पहले एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। वहीं इफ्तार के कुछ वक्त बाद भी एक्सरसाइज किया जा सकता है।
  • वेटलिफ्ट जैसे टफ वर्कआउट करने से बचें। आपके अंदर जितनी शक्ति हो उतनी ही एक्सरसाइज करें। अगर आप कैपेसिटी से बाहर एक्सरसाइज करते हैं तो आप बीमार पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सेहरी में भूल कर भी न खाएं ये चीजें, दिनभर लगेगी प्यास

how to exercise in ramadan

  • बहुत तेज गति से एक्सरसाइज ना करें,अगर आपको एक्सरसाइज करने के दौरान कुछ भी खराब महसूस हो रहा है जैसे चक्कर, उल्टी  तो एक्सरसाइज करना बंद कर दें।
  • लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे पुश अप, वॉकिंग आप आसानी से अपने घर के अंदर कर सकते हैं। इससे आपकी ऊर्जा भी बनी रहेगी और आप फिट भी रहेंगे।
  • अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो डाइट में काम से कम 30 फीसदी  प्रोटीन को जरूर शामिल करें। इससे एनर्जी भी मिलती है और आपके मसल्स को भी फायदा होता है

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए दही, जानें कारण

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।