क्या वाकई डिनर के बाद वॉक करना सेहत के लिए अच्छा होता है?

डिनर के बाद वॉक करना सेहत के लिए अच्छा होता है। हालांकि, कई लोगों को तेज वॉक करने से दर्द या असहज महसूस हो सकता है। ऐसे में डिनर और वॉक के बीच कुछ देर का अंतर रखें।

benefits of walking after dinner

हेल्दी रहने के लिए बैलेंस लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इसके लिए फिजिकल एक्टिविटी और सही डाइट लेनी चाहिए। बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज, फिट रहने में मदद कर सकती है। फिजिकल एक्टिविटी के लिए एक्सरसाइज जरूरी नहीं है। वॉक करना भी सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। खासकर, मील्स के बाद वॉक करना हेल्दी रहने के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें भी डिनर के बाद वॉक करना तो बहुत जरूरी माना जाता है। अगर आप डिनर के बाद तुरंत सो जाती हैं, या फिर वॉक नहीं करती हैं, तो इससे न केवल खाना पचाने में मुश्किल हो सकती है, बल्कि इसके और भी कई नुकसान हो सकते हैं। वहीं, अगर आप डिनर के बाद वॉक करती हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। इस बारे में क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, बेंगलुरू की न्यूट्रिशनिस्ट फलक हनीफ जानकारी दे रही हैं।

डिनर पचाने में मदद

should we walk after dinner

जब हमारा खाना खाते हैं, तो पेट में डाइजेस्टिव जूस का सीक्रेशन होता है और खाना पचाने में मदद मिलती है। अगर आप खाने के बाद एक्टिव रहते हैं, वॉक करते हैं, तो इससे पेट पर अतिरिक्त दवाब पड़ता है और खाना डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में आसानी से मूव होता है और जल्दी पचता है। साथ ही खाना खाने के बाद गैस और एसिड बनने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग को भी यह दूर करता है।

ब्लड शुगर लेवल होता है मैनेज

डिनर करने के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है। इसलिए एक्सपर्ट के मुताबिक, मील्स के बाद वॉक करना बहुत जरूरी होता है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से परेशान लोगों को डिनर के बाद वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में आसानी होती है। इसलिए शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डिनर के बाद लगभग 30 मिनट वॉक करें।

वजन घटाने में मदद

walking after dinner for weight loss

अगर आप डिनर के बाद वॉक करती हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके साथ कैलोरी काउंट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना भी जरूरी है। अक्सर लोग सिर्फ जिम करने को ही वजन घटाने के लिए काफी मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए मील्स के बाद रेगुलर वॉक भी जरूरी है।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

दिल की सेहत के लिए भी खाने के बाद वॉक करना अच्छा है। हालांकि, कई मामलों में डिनर के बाद तेजी से चलना या ब्रिस्क वॉकिंग डिस्कम्फर्ट या दर्द की वजह बन सकती है। इसलिए अगर आपको ऐसी कोई समस्या हो रही है, तो खाने और वॉक के बीच कुछ देर का अंतर रखें।

यह भीू पढ़ें-ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्‍दी बनाएं

वॉक करने से हो सकते हैं नुकसान

हालांकि, डिनर के बाद वॉक करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप अपनी क्षमता के अनुसार ही वॉक करें। अगर आप अपनी क्षमता के अधिक वॉक करते हैं, तो नसों में खिंचाव, मसल्स क्रैम्प्स, एकदम थकान महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, कई लोगों को खाने के तुरंत बाद चलने से भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्हे खाने के बाद कुछ देर का गैप लेकर फिर चलना चाहिए। आपके एक बात का और ख्याल रखना है कि खाने के बाद एकदम से तेजी से न टहलें, बल्कि धीरे-धीरे वॉक (उल्टा चलने के फायदे) करें।

यह भी पढ़ें- वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP