दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। दही में विटामिन्स, कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और विटामिन बी12 समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। दही खाना डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। दही के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है और शुगर पेशेंट्स के लिए दही फायदेमंद है या नहीं, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
शुगर पेशेंट्स के लिए दही खाना सही या नहीं? (Is Curd allowed in Diabetes)
- हम सभी ऐसा मानते हैं कि दही ठंडा होता है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर गर्म होती है।
- दही गुरू यानी भारी होता है। इसे पचाना मुश्किल होता है।
- वहीं दही नेचर में स्टिकी यानी चिपचिपा होता है।
- यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। जब शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है, तो वजन भी बढ़ने लगता है।
- कफ बढ़ने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर आलसी हो जाता है।
- कफ शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉबर्शन को रोकता है, जिससे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है।
- इससे कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स भी बड़ जाता हैं।
- इसलिए, एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें दही कम खाना चाहिए।
- एक्सपर्ट का ऐसा कहना है कि दही खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और इसका असर इंसुलिन सेंसिटिविटी पर होता है।
- जब इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, तो ब्लड शुगर लेवल पर इसका असर होता है।
शुगर पेशेंट्स को कैसे खाना चाहिए दही? ( Does Curd increase Blood Sugar)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, शुगर पेशेंट्स को दही की जगह छाछ लेना चाहिए।
- इसे ज्यादा पानी मिलाकर बनाना चाहिए।
- इसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च और हींग डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स
यह भी पढ़ें- Diabetes: शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए इन 3 तरीकों की लें मदद
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों