
जब हम वर्कआउट करते हैं तो सिर्फ कैलोरी बर्न करना ही एकमात्र उद्देश्य नहीं होता है, बल्कि हम खुद को अधिक बेहतर शेप में देखना चाहते हैं। इसलिए तरह-तरह की एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। इन्हीं एक्सरसाइज में से एक है पुल अप्स। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें एक बार में कई मसल्स एंगेज होती हैं। पुलअप्स करते हुए आप अपने बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, फोरआर्म्स, कलाई, ग्रिप स्ट्रेंथ, लैट्स, कंधों और कोर पर काम करते हैं।
पुल अप्स आपकी बॉडी को वी शेप हासिल करने में भी मदद करती है। इसलिए, इसे वर्कआउट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई लोग पुअ अप्स करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वे उसे सही तरह से कर ही नहीं पाते हैं। अपने शरीर को ऊपर उठाने में उन्हें परेशानी होती है। अगर वे ऐसा कर भी लेते हैं तो होल्ड नहीं कर पाते हैं और तुरंत नीचे आ जाते हैं। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा ही होता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से पुल अप्स कर पाएंगे-

अगर आप एक बिगनर हैं तो पहले आपको खुद को पुल अप्स के लिए तैयार करना होगा। ऐसे में शुरुआत में आप नेगेटिव पुल अप्स की प्रैक्टिस करें। इसके लिए आप किसी कुर्सी की सहायता से ऊपर चढ़ें और रॉड को मजबूती से पकड़ें। फिर कुछ देर के लिए होल्ड करें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने आप को नीचे लाएं। इससे ताकत बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: 1 महीने में बर्फ की तरह पिघलेगी पूरे शरीर की चर्बी, दीवार के सहारे करें ये 3 एक्सरसाइज

अगर आप जिम में पुल अप्स कर रहे हैं तो आप स्मिथ मशीन पर इनवर्टिड रो पुल अप्स भी कर सकते हैं। इससे आपकी स्ट्रेन्थ बढ़ेगी और फिर आप आसानी से पुल अप्स कर पाएंगे। इनवर्टिड रो पुल अप्स करने के लिए आप स्मिथ मशीन पर रॉड को थोड़ा नीचे सेट करें। यह आपकी कमर तक होना चाहिए। अब आप उल्टा होकर रॉड को पकड़ें और अपने शरीर को ऊपर लाएं और फिर नीचे ले जाएं। जैसा कि आप पुल अप्स करते हुए करते हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका अभ्यास किया जाए तो इससे आपकी ग्रिप और स्ट्रेन्थ दोनों ही बढ़ती हैं। (एंकल वेट एक्सरसाइज करने के टिप्स)

पुल अप्स करते हुए व्यक्ति के लिए सबसे मुश्किल होता है, खुद के वजन को ऊपर उठाना और फिर उसे होल्ड करना। ऐसे में असिस्टेड पुल अप्स की मदद से आप आसानी से अपने वर्कआउट को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए आप रेसिस्टेंस बैंड की मदद ले सकते हैं या फिर असिस्टेड पुल अप मशीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस तरीके को अपनाने से आप सही टेक्निक से पुल अप्स करना सीख जाते हैं। साथ ही साथ, आपकी स्ट्रेन्थ भी बिल्डअप होती है।
इसे भी पढ़ें: इन छोटे-छोटे टिप्स को करेंगी फॉलो तो Triceps वर्कआउट करते हुए मिलेगा बेस्ट रिजल्ट
अगर आप बेहतर तरीके से पुल अप्स करना चाहते हैं तो वर्कआउट के दौरान आप कोर मसल्स को शामिल करें। कोशिश करें कि मूवमेंट के दौरान आपकी कोर टाइट हो, जिससे स्टेबिलिटी आए और इस तरह आपका शरीर बहुत अधिक झूलेगा नहीं। जिससे आप बेहतर तरीके से होल्ड कर पाएंगे। (इन 2 योगासन से जोड़ों का दर्द होगा दूर)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।