फ्लैट टमी पाने के लिए महिलाएं घर पर ही ये 7 आसान टिप्स अपनाएं

हर महिला की इच्छा फ्लैट टमी पाने की होती है ताकि वह अपने पसंद की ड्रेसेस पहन सकें। लेकिन फ्लैट टमी पाना शरीर के सबसे मुश्किल लक्ष्यों में से एक है, खासतौर पर तब जब आप इसके लिए सही तरीके नहीं अपना रही हो। जी हां अपने टमी को फ्लैट करने की कोशिश के लिए सही तरीकों को अपनाने से आपको लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलती है। फ्लैट टमी पाने के लिए विशिष्ट चीजें करने की इच्छा रखने की आवश्यकता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से फ्लैट टमी पा सकती हैं। इन टिप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।
पिलाटे्स करें
अगर आप अपने टमी को फ्लैट करना चाहती हैं तो आप रोजाना पिलाटे्स कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज से मसल्स में स्ट्रेच आता है जो आपकी पीठ की रक्षा करता है और फ्लैट टमी पाने में मदद करता है। साथ ही पिलाटे्स एक्सरसाइज मसल्स को बढ़ाती है। इससे ब्लड का बेहतरीन सर्कुलेशन होता है और पैर की सूजन तथा ऐंठन ठीक होती है।
इसे जरूर पढ़ें:शादी से पहले इन 5 टिप्स से करें टमी फ्लैट ताकि दिखें सबसे सुंदर दुल्हन
पोश्चर पर ध्यान दें
दिन भर अच्छे पोश्चर को बनाए रखना हर समय अपने फ्लैट टमी पर काम करने का सबसे आसान तरीका है। सीधे खड़े होने से आपके एब्स को टाइट रखने और मसल्स पर काम करने में मदद मिलती है। जब आप अपने आप को सुस्त महसूस करें तो खुद को सीधा करने की कोशिश करें।
प्लैंक करें
कई अच्छे कारणों से के लिए प्लैंक एक्सरसाइज काफी फेमस हो गई है। यह अपने कोर को मजबूत करने का एक सरल और सुविधाजनक तरीका है, जिससे आप फ्लैट टमी पर सकती हैं। अपने दिन भर में कभी भी ब्रेक लें, चाहे आप कहीं भी हों, और 30 सेकंड के लिए प्लैंक करें।
भरपूर पानी पिएं
विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। यह आपको फ्लैट टमी देने के साथ ग्लोइंग स्किन देने जैसे दोहरे फायदे देता है। पीने के पानी का मतलब केवल एक दिन में पानी का गैलन नहीं है, बल्कि एंटी-ऑक्सीडेंट और ताजी सब्जी और फलों के रस के साथ ग्रीन टी जैसे हेल्दी ड्रिंक पीना भी है।
स्किनी जींस पहनने की कल्पना करें
हम सभी के पास एक पैंट ऐसी होती है जिससे पहनने के लिए हमें काफी प्रयास करना पड़ता है। अगर आपके पास भी ऐसी स्किनी जींस है तो खुद को इसे पहनने के लिए मोटिवेट करें। ऐसा करने से आपको फ्लैंट टमी पाने में मदद मिलेगी।
तनाव को अलविदा कहें
तनाव और चिंता आजकल बहुत आम है और अधिकांश लोग अपने जीवन के किसी बिंदु पर इसे अनुभव करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि तनाव और चिंता कोर्टिसोल नामक एक निश्चित हार्मोन के अति-उत्पादन का कारण बन सकता है, जो वजन खातौर पर पेट के आस-पास फैट को बढ़ाने को प्रोत्साहित करता है। इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। अपनी दिनचर्या में कुछ तनाव से राहत देने वाली गतिविधियों जैसे योग या मेडिटेशन को जोड़ने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें:फ्लैट टमी चाहती हैं तो अपनी इन 5 आदतों को आज से ही बदल दें
डाइट को सही करें
फ्लैट टमी के लिए कोई भी ऐसा रास्ता नहीं है जिसमें क्लीन डाइट शामिल न है। अगर आप अपने टाइट टमी पाना चाहती हैं तो आपको इस तथ्य को स्वीकार करना होगा, और अतिरिक्त शक्कर और जंक फूड को छोड़ना होगा।
इन टिप्स को अपनाकर आप भी अपने टमी को फ्लैट कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।