शादी से पहले इन 5 टिप्स से करें टमी फ्लैट ताकि दिखें सबसे सुंदर दुल्हन

शादी के दिन हर लड़की सबसे सुंदर दुल्हन दिखना चाहती हैं और सुंदर दिखने के लिए शादी के कई महीनों पहले से वह अपनी फिटनेस और लुक के प्रति मेहनत करना शुरू कर देती हैं।
जी हां शादी के दिन लहंगे के साथ शॉर्ट चोली स्टनिंग लुक देती है, लेकिन बाहर निकला टमी काफी भद्दा लगता है। लड़कियां फ्लैट टमी पाने के लिए कई महीने पहले जिम ज्वाइन कर लेती हैं, ताकि शादी के दिन तक टमी फ्लैट हो जाए।
क्या आप भी चाहती है कि शादी से पहले आपका बाहर निकला टमी अंदर हो जाए?
और आप सबसे सुंदर और फिट दुल्हन दिखें तो जिम नहीं बस कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपनी टमी को फ्लैट करें। आइए ऐसे ही 5 आसान टिप्स के बारे में जानें।
Read more: Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम
एक्सरसाइज करें
रोजाना 30 मिनट के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करें। इससे बैली व कमर की फैट ही नहीं बल्कि बॉडी का वेट भी कंट्रोल में रहेगा। साथ ही रोजाना सुबह 30-40 मिनट तक तेज दौड़े। इसके अलावा मिडरिफ मसल्स एक्सरसाइज भी आपकी कमर व बैली फैट कम करेगी। इसके लिए रोजाना 3 सेट क्रंचेस के और हफ्ते में तीन दिन 20 बार लेग राइसेस करें। इसके अलावा 4 राउंड प्लांक्स 30-6- सेकेंड के लिए करें।
फाइबर युक्त आहार
अगर आप बैली व कमर के फैट कम करना चाहती है तो फाइबर युक्त डाइट लें। फाइबर बॉडी में पानी की मात्रा को अवशोषित करता है और डाइजेस्ट सिस्टम को बेहतर बनाता है। इससे बॉडी में जमा कैलोरी बर्न होती है और कमर व बैली फैट कम होती है।
लिक्विड कैलोरी और भरपूर पानी पीएं
एक्सरसाइज के अलावा मिंडफुल डाइटिंग की आदत डालें। अपनी डाइट में नमक और लिक्विड कैलोरी कम लें। इसके अलावा स्पाइसी फूड्स व हर्ब्स कम खाएं। फ्लैट टमी पाने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में हेल्प करता है और स्किन पर ग्लो आता है। आप सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्रिंक जैसे ग्रीन टी, ताजा सब्जियों व फलों का जूस पीएं।
तनाव से रहे दूर और घरेलू नुस्खे अपनाएं
बढ़ते वजन की पीछे कहीं-कहीं तनाव भी हैं। दरअसल, चिंता और तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन जिसे आप स्ट्रेस हार्मोन के नाम से भी जानते हैं, पेट और हिप्स के आस-पास की फैट बढ़ा देता है इसलिए हमेशा खुश रहे और पॉजिटीव सोचें। ताकि इस हार्मोंन को कंट्रोल कर आप अपने बैली फैट को आसानी से कम कर सकें। इसके अलावा घर में आसानी से मिलने वाले हर्ब्स जैसे अदरक, काली मिर्च व कैमोमाइल अन्य आदि को डाइट में शामिल करें। इससे भी आपका टमी फ्लैट होगा।
एप्पल साइडर सिरके
अगर आपकी शादी को अभी कुछ महीने है तो अपनी डाइट में एप्पल साइडर सिरके को अभी से शामिल करें। इसके अलावा पानी में 2 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर व 1 टीस्पून शहद मिलाकर पीएं। इससे न केवल बैली फैट कम होगी बल्कि पिंपल्स, इम्यून सिस्टम बेहतर, हार्टबर्न और ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।
Read more: बिना डाइटिंग किए वजन कम करना है और टेस्टी खाना खाना है तो आजमाएं ये टिप्स
अगर आप भी शादी के दिन सबसे सुंदर दुल्हन दिखना चाहती हैं और आपकी शादी में अभी कुछ दिन बचें हैं तो आज से ही अपने रूटीन में इन चीजों को शामिल करें। इन 5 आसान टिप्स को अपनाने से आप बहुत ही जल्दी न केवल फ्लैट टमी बल्कि ग्लोइंग स्किन भी पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।