हम महिलाएं खुद को फिट तो रहना चाहती हैं लेकिन घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के चलते एक्सरसाइज के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं निकाल पाती हैं। इसलिए हम समय-समय पर कोई न कोई ऐसी एक्सरसाइज या योग लेकर आते हैं जो हमें फिट रखने में मदद कर सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही योग यानि कंधरासन के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात इस योगासन के फायदों के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट प्रियंका चौधरी जी बता रही हैं।
उनका कहना है, 'कंधा शब्द संस्कृत के शब्द से बना है जिसका अर्थ है कंधा और आसन का अर्थ आसन है। यह योग महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना इस योगासन को करने से रिप्रोडक्टिव अंगों को भी फायदा मिलता है।' आइए इसके फायदों और विधि के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं।
कंधरासन के फायदे
View this post on Instagram
- यह पीरियड्स संबंधी विकार और यूट्रस की समस्याओं के लिए बेस्ट है।
- यह आपकी पीठ, गर्दन और कंधों को मजबूत करता है।
- यह पेट की समस्याओं और कमर दर्द के इलाज के लिए फायदेमंद है।
- यह पेट के सभी अंगों को टोन करता है।
- अस्थमा के रोगियों के लिए सर्वोत्तम है क्योंकि यह फेफड़ों को खोलता है।
अन्य फायदे
- पीठ के निचले हिस्से में दर्द से परेशान लोगों को बेहद फायदेमंद होता है।
- इसमें शामिल स्ट्रेचिंग से डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है।
- यह थायरॉयड ग्लैंड के बेहतर कामकाज को बढ़ावा देता है।
- यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए रोजाना कंधरासन करना फायदेमंद होता है।
- यह आपके हिप्स, जांघों और पैरों को टोन करता है।
- ल्यूकोरिया की समस्या में फायदेमंद होता है।
- आंतों को साफ और शुद्ध रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कंधरासन की विधि
- कंधरासन करने के लिए आप पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अपना दोनों हाथों को शरीर के साइड में बिलकुल सीधी अवस्था में रखें।
- दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें।
- अपने पैर के पंजों को आपस में मिलाकर रखें।
- धीरे-धीरे अपने सिर के नीचे यानि कमर के हिस्से को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- जितना हो सके ऊपर की ओर ले जाएं।
- लगभग 10 से 15 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें।
- फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
सावधानी
- शुरुआत में योग का अभ्यास बहुत ज्यादा जोर से नहीं करना चाहिए।
- अपनी सांसों को सामान्य रखें।
- घुटने, पीठ या कंधे में दर्द की समस्या होने पर इसे करने से बचना चाहिए।
- सांसों, हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर आपको कंधरासन नहीं करना चाहिए।
आप भी इस योग को करके हेल्थ से जुड़े ये सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों