अगर आप फ्लेक्सिबिलिटी के लिए स्प्लिट्स करती हैं और क्या आपको स्प्लिट्स करते वक्त परेशानी होती है? इसका कारण हो सकता है कि आप सही तरीके से स्पिल्टस न कर रही हों। ऐसे में आज हम आपके लिए स्प्लिट्स करने का आसान तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं स्प्लिट्स कैसे किया जाता है।
केवल स्प्लिट्स के लिए ही नहीं आपको किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा स्ट्रेचेबल या ढीले कपड़े पहनने चाहिए। इससे आप आसानी से स्प्लिट्स कर पाएंगी। स्प्लिट्सकरने के लिए आप योगा पैंट, योगा शॉर्ट, स्वेटपैंट और जिमनास्टिक लियो पैंट्स पहन सकती हैं। ये आउटफिट खासतौर पर एक्सरसाइज के लिए ही बनाए गए हैं। इसलिए इन कपड़ों को पहनना सुनिश्चित करें। लेकिन स्प्लिट्स करने के लिए आपको ज्यादा लूज़ कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। इससे भी आपको स्प्लिट्सकरते वक्त परेशानी आ सकती है।
स्प्लिट्स करने से पहले आपको हमेशा वॉर्म अप करना चाहिए। कम से कम 10-15 तक वॉर्म अप करें। वॉर्म अप के रूप में आप जॉगिंग और जंपिग जैक कर सकती हैं। जॉगिंग और जंपिग जैक वार्म अप के लिए एकदम बेस्ट एक्सरसाइज है। वॉर्म अप करने से आपकी बॉडी एक्टिव हो जाती है, जिसकी वजह से आप आसानी से एक्सरसाइज कर पाते हैं। हर एक्सरसाइज से पहले वॉर्म अप करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए स्प्लिट्स करने से पहले भी वॉर्म अप करना न भूलें।
स्प्लिट्स करने से पहले आपको कभी भी हैवी फूड नहीं खाना चाहिए। इससे आपको स्प्लिट्सकरने में परेशानी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हैवी फूड खाने से आप आलस महसूस कर सकते हैं। जिससे आप स्प्लिट्स नहीं कर पाएंगी। लेकिन स्प्लिट्स करने से पहले और बीच में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज करते वक्त आपका हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। अगर आप हाइड्रेट नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको चक्कर आ जाए। इसलिए पानी पीना सुनिश्चित करें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:जवां रहने के लिए ये 8 एक्सरसाइज घर में ही कर सकती हैं महिलाएं, रोजाना जरूर करें
स्प्लिट्स करने के लिए सबसे पहले अपने घुटने के बल जमीन पर जाएं और सारा वजन अपनी एड़ी पर डालते हुए अपना एक पैर आगे की ओर करें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने आप को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। जब आप अपने शरीर को नीचे ला रहे होते हैं तो उस वक्त आपको अपने हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका बैलेंस बना रहेगा। स्प्लिट्स करते वक्त आपको अपने हाथों को जमीन पर अपने कंधे के बराबर रख लें। अब अपने हाथों पर शरीर का सारा वजन डालते हुए अपने पैरों को स्लाइड करते हुए आगे बढ़ाएं। आपके पैर 180 डिग्री के एंगल पर होने चाहिए। इस पोजिशन में करीब 5-7 मिनट तक रहें।
इसे भी पढ़ें:बेडौल शरीर को शेप में लाने के लिए रोजाना घर पर करें ये 8 एक्सरसाइज
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।