Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

बालों को कलर करने के लिए आजमाएं ये होममेड हेयर डाई, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी सफेद बालों की वजह से परेशान हो गई हैं और इन्हें नैचुरली काला करना चाहती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको होममेड हेयर डाई बनाने का तरीका बताएंगे। 
Updated:- 2025-11-25, 11:01 IST
image

कम उम्र में होने वाले सफेद बाल की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। कुछ महिलाएं तो इन सफेद बालों को कम करने के लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी सफेद बाल कम नहीं होते हैं। ऐसे में जेब खर्च पर भी असर दिखने लगता है। अब आप कम खर्चे में घर पर एक खास हेयर डाई तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड हेयर डाई के बारे में बताएंगे, जो आपके सफेद बालों को कम करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

बालों के लिए होममेड हेयर डाई

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि सफेद बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन सफेद बालों को काला करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक खास होममेड हेयर डाई घर पर तैयार कर सकती हैं  इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। होममेड हेयर डाई को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2025-11-06T201334.448

हेयर डाई बनाने के लिए सामग्री -

  • चाय की पत्ती
  • कॉफी
  • नारियल तेल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • प्याज के छिलके

हेयर डाई बनाने का तरीका -

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अपने बालों को काला बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज के छिलके को तवे पर सेक कर उन्हें अच्छी तरह भून ले। जब छिलके काले हो जाए, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना ले। अब इस पाउडर में थोड़ा कॉफी पाउडर मिक्स कर दें। कॉफी पाउडर मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल दोनों मिक्स कर दे। 

2 - 2025-11-06T201336.743

इन बातों का रखें ध्यान

इन सभी मिश्रण को मिक्स करने के बाद आप इस पेस्ट में थोड़ा उबला हुआ चाय की पत्ती का पानी मिक्स कर इस पेस्ट को तैयार कर ले। अब आप इस घोल को अपने बालों पर लगा सकती हैं। इसे आप कम से कम 40 मिनट तक अपने बालों पर लगाकर रखें। उसके बाद अपने बाल साफ पानी से धो ले। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आसान उपाय को अपनाकर आप अपने सफेद बालों को काला कर सकती हैं। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट कसलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit : Freepik 

FAQ
नेचुरल हेयर कलर कैसे करें?
मेहंदी, कॉफी, आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर बालों को कलर कर सकते हैं.
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।