Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी अपने कर्ली बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक स्पेशल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ रख सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
Updated:- 2025-12-09, 13:46 IST
image

महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल करने के साथ-साथ बालों का भी काफी ख्याल रखती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं घुंघराले बालों की वजह से परेशान रहती हैं और वह अपने इन कर्ली बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आप भी इन कर्ली बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से स्पेशल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ रख सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

कर्ली बालों के लिए हेयर मास्क 

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप भी अपने कर्ली बालों को खूबसूरत, लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये हेयर मास्क कर्ली बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2025-11-13T185339.304

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

  • मेथी दाना पाउडर
  • जैतून का तेल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • नारियल तेल
  • शहद

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

आप अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर खास मेथी दाना पाउडर से बना हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।

इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मेथी दाना पाउडर निकाल लें।

अब इसमें थोड़ा जैतून का तेल और नारियल का तेल मिक्स कर दें, दोनों को मिक्स करने के बाद आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।

2 - 2025-11-13T185336.388

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

इस पेस्ट को अब आप अपने बालों पर लगा सकती हैं। इससे आपके बाल घने और लंबे हो सकते हैं।

यह हेयर मास्क आपके कर्ली हेयर के अलावा आपके नॉर्मल हेयर के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

आप इस हेयर मास्क का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप अपने बालों पर 40 से 50 मिनट तक लगा कर रखें।

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-  Freepik  

FAQ
कर्ली बालों की केयर कैसे करें?
हर्बल ऑयल और डीप कंडीशनिंग करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।