7 दिन भीगी किशमिश खाएं और 7 अनोखे फायदे पाएं

ड्राई फ्रूट्स खाना हमारी हेल्थ के लिए कितना अच्छा होता है यह बात तो लगभग हम सभी जानती हैं। बादाम, अखरोट, अंजीर आदि में मौजूद जरूरी विटामिंस और मिनरल हमारी बॉडी की रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ड्राई फ्रूट्स में किशमिश भी हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। यूं तो किशमिश कई महिलाओं को पसंद है, लेकिन कई महिलाएं ड्राई फ्रूट की तुलना में इसे कमतर आंकती हैं। इसी वजह से इसे खाना भी पसंद नहीं करती हैं। लेकिन आपको जब इसकी फायदों का पता चलेगा तो ना सिर्फ आप इसे खाना पसंद करेंगी बल्कि इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल भी करेंगी। खासतौर पर जो महिलाएं बहुत पतली हैं और लाख कोशिशों के बावजूद उनका वजन नहीं बढ़ रहा है। उनके लिए तो भीगी किशमिश किसी वरदान की तरह होती है।
आपको यह भी बता दें कि सूखी और भीगी किशमिश के अलग-अलग फायदे होते हैं। इस बारे में ज्यादा जाने के लिए हमने डाइटिशियन सिमरन सैनी से बात की तब उन्होंने हमें बताया कि 'रातभर भिगोकर रखने से इसमें मौजूद शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाते है। इसलिए किशमिश को खाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। भीगी हुई किशमिश आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके अलावा इसे भिगोकर खाने से किशमिश की तासीर ठंड हो जाती है जिससे यह पेट पर ज्यादा असर करती है उसे अच्छे से साफ और ठंडा रखती है। गर्म तासीर वाली महिलाओं के लिए तो भीगी किशमिश किसी वरदान की तरह होती है।' इसलिए इन्हें हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आज हम आपको भीगी किशमिश के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अच्छा इस वजह से ड्राई फ्रूट्स रखते हैं हमारे दिल का ख्याल
खाने का तरीका
रात में सोते समय एक कप पानी में 10-12 किशमिश भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं और किशमिश को अच्छे से चबाकर खाएं। इस तरह से किशमिश में मौजूद फाइबर हमारी बॉडी के डाइजेशन को बेहतर करता है जिससे हमारी हेल्थ अच्छी रहती हैं क्योंकि कहते हैं ना कि पेट हेल्दी तो आप भी हेल्दी।
बढता है वजन
कमजोर शरीर वाली महिलाओं के लिए यह एक रामबाण औषधि है। रोजाना किशमिश खाने वालों की शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और हेल्दी तरीके से आपका वजन भी बढ़ता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले फ्रक्टोज और ग्लूकोज के कारण होता हैं। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।
उम्र के असर को करें बेअसर
किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र का असर कम करने में हेल्प करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाये जाते हैं। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा टलता है। अगर आप भी उम्र के असर को बेअसर करने के लिए अच्छी क्वालिटी की किशमिश घर बैठे मंगवाना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 280 रुपये है लेकिन आप इसे यहां से 215 रुपये में खरीद सकती हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाये
इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं जिसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में भी हेल्प करता है।
एनीमिया से बचाव
माना जाता है कि किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकती हैं। असल में किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में हेल्प मिलती है। अगर आपमें भी अनीमिया की कमी हैं तो रोजाना भीगी किशमिश खाना शुरू कर दें।
डाइजेशन होता है बेहतर
इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होती है। इसे आप एक गिलास पानी में 10 से 12 किशमिश भिगो सकती हैं जिससे पेट साफ होता है। भीगी हुई किशमिश में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में ना लें। इसके अलावा किशमिश में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त रूप से पाए जाते हैं ये दोनों न्यूट्रिएंट्स हमारी बॉडी के एसिड लेवल कंट्रोल करते हैं। इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो फास्टिंग का ये नया तरीका अपनाइए
मुंह की बदबू करें दूर
मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर अगर किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए। अगर आप अच्छी क्वालिटी की किशमिश घर बैठे मंगवाना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 500 रुपये है लेकिन आप इसे यहां से 385 रुपये में खरीद सकती हैं।
आंखों की सेहत के लिए अच्छा
किशमिश रोजाना खाने से आंखों की रोशनी भी अच्छी रहती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बीटाकैरोटीन और कैरोटीनॉइड पाए जाते हैं जो कि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
तो हेल्दी रहने के लिए आप कब से शुरू कर रही हैं भीगी किशमिश खाना?
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।