डायबिटीज को मैनेज करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

डायबिटीज के मामले आजकल काफी सामने आ रहे हैं। अनियमित जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर की समस्या युवाओं में भी देखने को मिल रही है। इसे मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। डायबिटीज को पूरी तरह से रिवर्स करना पॉसिबल नहीं है। लेकिन सही खान-पान और जीवनशैली से इसे मैनेज जरूर किया जा सकता है। इसके लिए मीठे से दूर रहना चाहिए, हरी सब्जियों और फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही, समय-समय पर शुगर लेवल चेक करवाते रहना चाहिए। योगासन भी डायबिटीज को मैनेज करने में कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
मंडूकासन
- डायबिटीज को मैनज करने के लिए यह आसन कारगर है। इससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी परेशानियों में भी आराम मिलता है।
- इसके लिए सबसे पहले किसी साफ समतल जगह पर वज्रासन में बैठ जाएं।
- अब मुट्ठी को बांधे और इसे अपनी नाभि के पास लाएं।
- मुट्ठी को नाभि और जांघ के पास खड़ी रखें और उंगलियों को पेट की तरफ रखें।
- गहरी सांस लें और फिर सांस को छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें।
- नाभि पर दवाब डालें।
- अपना सिर और गर्दन सीधा रखें।
- धीरे धीरे सांस को छोड़े और वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
- ऐसा 3-5 बार करें।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण, न करें इग्नोर
चक्की चालासन
- यह आसन खासतौर पर महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।
- इसे करने से डायबिटीज मैनेज होती है।
- यह बेली फैट को कम करने में मदद करता है और कमर की चर्बी को भी पिघलाता है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को आगे की तरफ सीधा फैलाएं।
- कमर और गर्दन को सीधा रखते हुए बैठ जाएं।
- अब दोनों हथेलियों को आपसन में लॉक करें और चक्की चलाने की मुद्रा में गोल-गोल घुमाते हुए अपने पैरों से अंदर की तरफ लाएं।
- पैरों की उंगलियों तक झुकें और स्ट्रेच करें। फिर पीछे की तरफ जहां तक बेन्ड हो सकें, वहां तक झुकें।
- इसे लगातार 5-10 बार करें।
- आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।