Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज

अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको आयुर्वेद में बताए कुछ तरीकों को अपनाना चाहिए। इन तरीकों की मदद से शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिल सकती है। 
Updated:- 2023-06-27, 15:47 IST
can we control diabetes with ayurveda

डायबिटीज की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। खासकर, भारत में डायबिटीज के काफी मामले सामने आते हैं। इसका कोई इलाज नहीं है। इसे मैनेज करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए ताकि आप एक एक हेल्दी जीवन जी सकें। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में मीठा कम से कम खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा डायबिटीज के पेशेंट्स को सही तरह से दवाई लेने और समय-समय पर शुगर चेक करवाते रहने की सलाह दी जाती है। इसे मैनेज करने के लिए आयुर्वेद में भी कुछ तरीके बताए गए हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। 

सीजन के हिसाब से दिनचर्या में बदलाव

aamla for diabetes

आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज को मैनेज करने के लिए यह बहुत जरूरी है। सीजन के हिसाब से खान-पान की आदतों में बदलाव बहुत जरूरी है। इसे ऋतुचर्या कहा जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट में सीजनल फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर तो कंट्रोल में रहती है साथ ही बीमारियां भी दूर होती हैं।

एक्सरसाइज को करें रूटीन में शामिल

डायबिटीज के मरीजों को खान-पान के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटीज कैलोरीज को बर्न करती हैं जिससे कैलोरीज बर्न करने में मदद मिल सकती हैं। आपको ब्रिस्क वॉकिंग, स्वीमिंग और भी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही वक्रासन, गोमुखासन और प्राणायम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम

इन चीजों से बनाएं दूरी

आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा तले-भुने खाने और मीठे फलों को भी नहीं खाना चाहिए। आम, केला, अंगूर और भी मीठे फलों को अवॉइड करना चाहिए। इनसे बॉडी में शुगर लेवल स्पाइक होता है। 

यह भी पढ़ें-इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

आंवला का सेवन

diet tips for diabetes

आयुर्वेद की मानें तो डायबिटीज लेवल को मैनेज करने के लिए आंवला(आंवला के फायदे) बेहद गुणकारी होता है। लगभग 1 चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। नाश्ते के बाद रोज इसका सेवन करें। ब्लड शुगर लेवल सही रहेगा। इसके अलावा काले चने और साबुत अनाज को जरूर खाएं।

 

 अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।