ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण, न करें इग्नोर

High Blood Sugar: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल, जंक फूड और अनहेल्दी खाने पीने की चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ जाता है। जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो शरीर इसके कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आईए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर क्या लक्षण नजर आते हैं।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण
- ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर आपको बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आप हर बार यूरिन पास करें। आप हैवी प्रेशर महसूस कर सकते हैं। लेकिन कई बार यह कुछ ड्रॉप्स तक ही सीमित रहता है। दरअसल शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो उसे कम करने के लिए किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है।
- अगर आप बहुत ज्यादा थकावट या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं तो यह भी हाई ब्लड शुगर होने की तरफ इशारा हो सकता है।
- वजन में बदलाव ब्लड शुगर लेवल में गड़बड़ी होने की तरफ इशारा करता है। अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है तो यह हाई ब्लड शुगर होने के संकेत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 नुस्खे, सिर्फ 15 दिनों में दिखता है असर
- बार-बार मुंह सूखता है और पानी पीने की इच्छा जागती है तो यह भी इस बात की तरफ इशारा है कि आपका ब्लड शुगर लेवल अधिक बढ़ा हुआ है।
- अचानक से कम धुंधला दिखाई देना। आंखों तले अंधेरा छा जाना भी हाई ब्लड शुगर होने की निशानी है।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं तो यह भी हाई ब्लड शुगर की निशानी हो सकती है। शरीर मांसपेशियों को ग्लूकोज पहुंचने के लिए इंसुलिन का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होता है तो टिशु और मांसपेशियां मस्तिष्क की कोशिकाओं को खाने के लिए ट्रिगर करती।
यह भी पढ़ें-आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।