सर्दियों में पिएं अंजीर वाला दूध, फिर देखें फायदे

सर्दियों के मौसम में शरीर को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। तापमान गिरने के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती है जैसे जोड़ों में दर्द, कमजोर इम्यूनिटी, सर्दी-खांसी, इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आप खुद का बढ़िया से ख्याल रख सकते हैं। शरीर को अंदर से गर्म रख सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है वह उपाय?
दरअसल हमारे घर में बरसों से सर्दियों में अंजीर वाला दूध पिया जाता है। इसके एक नहीं कई फायदे हैं। अंजीर एक सुपरफूड है और दूध पोषक तत्वों का खजाना, जब इन दोनों का संयोजन होता है तो आपको कितना फायदा मिलेगा शायद आप अंदाजा ना लगा पाएं।
अंजीर वाला दूध पीने के फायदे
- अंजीर फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, और दूध में लैक्टिक एसिड होता है यह दोनों मिलकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में करते हैं। आंतों की सेहत को सुधारते हैं और कब्ज जैसी समस्या को पैदा होने से रोक सकते हैं।
- वहीं सर्दियों में जोड़ों में दर्द की परेशानी भी बढ़ जाती है, ऐसे में अंजीर वाला दूध हड्डियों को मजबूती दे सकता है। इन दोनों में ही कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं
- अंजीर वाला दूध विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर सर्दियों में खांसी जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं को रोक सकताहै।
- यह मिश्रण त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है, इसमें प्रोटीन और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
अंजीर और दूध दोनों में ही मैग्नीशियम होता है जो बेहतर नींद लेने में मदद कर सकता है, इससे शरीर को आराम मिलता है, मेंटल हेल्थ बेहतर होती है ।
यह भी पढ़ें-सर्दी से बचाव में इस तरह मददगार हैं विटामिन सी रिच फूड्स, जानिए
कैसे बनाएं अंजीर वाला दूध
- सूखे अंजीर को धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।
- या आप इसे दूध में भी रात भर भिगो सकते हैं।
- अब एक पैन में दूध और अंजर डालकर गैस पर गर्म करने के लिए चढ़ा दें।
- 5 से 10 मिनट तक उबालने के बाद इसे गिलास में निकला लें और स्वाद के लिए शहद मिलाकर पिएं।
- बचे हुए अंजीर को चबाकर खा लें।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खाएं यह पिंक डोसा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।