हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं यह हम सभी जानते हैं। इन पत्तेदार सब्जियों में पालक साग का नाम सबसे ऊपर आता है। यह आप सभी ने खाई होगी। बहुत लोगों की पसंदीदा होती है। लेकिन क्या आपने पानी वाला साग यानी कि कलमी साग खाई है। इसे हम अंग्रेजी में वाटर स्पिनेच के नाम से जानते हैं। यह पानी में उगता है। दिखने में शकल पालक साग से मिलती जुलती है लेकिन होता इससे अलग है। इसके कई जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको इसके दो फायदों से रूबरू करा रहे हैं। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपको कलमी साग को जरूर डाइट मं शामिल करना चाहिए। कलमी साग में फाइबर की रिच मात्रा होती है ,यह अपने लैक्सेटिव गुणों के लिए जाना जाता है। यह रेचक कठोर मल को मुलायम करने के लिए जाना जाता है।आंतों को उत्तेजित करता है, इससे आप नियमित रूप से मल त्याग करते हैं जो की कब्ज की समस्या में आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।
वहीं इसके दूसरे जबरदस्त फायदे की बात करें तो यह हरी पत्तेदार सब्जी विटामिन के का बढ़िया स्रोत है। यानी अगर आपकी हड्डियों को मजबूती चाहिए तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, एकदम बढ़ने लगेगा ब्लड शुगर लेवल
यह भी पढ़ें-सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी काढ़े से मिलेगा आराम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।