Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

क्या डायबिटीज में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए?

डायबिटीज मरीज अक्सर गाजर खाने से परहेज करते हैं, लेकिन आपका बता दें कि डायबिटीज में गाजर खाना फायदेमंद होता है। जानते हैं इस आर्टिकल में विस्तार से
Updated:- 2025-01-22, 17:45 IST
image

डायबिटीज एक गंभीर रोग है, जिसका कोई इलाज नहीं है, इसे सही खानपान से ही कंट्रोल किया जा सकता है। इस बीमारी में शुगर युक्त खाद्य पदार्थ जहर के समान काम करता है। डायबिटीज के मरीज एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि गाजर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्या सच में ऐसा होता है? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है।

क्या डायबिटीज में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए?

diabetic-measurement-tools-fresh-vegetable-table_260672-11336

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह सामान्य मिथक है, जिसे बहुत सारे लोग आंख बंद करके मानते हैं और अच्छी चीजों का फायदा उन्हें नहीं मिल पाता है। असल में गाजर में शुगर की मात्रा उतनी भी अधिक नहीं होती है,जितना लोग समझते हैं। गाजर में लगभग 85 फीसदी पानी होता है, और एक पाउंड पकी हुई गाजर में केवल तीन चम्मच शुगर होता है।

इसे भी पढ़ें-लिवर और पेट को साफ करते हैं ये 5 फल, आप भी डाइट में शामिल करना न भूलें

different-cuts-carrot-bowls_114579-35009

एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि गाजर में मौजूद फाइबर और बीटा कैरोटीन जैसे फाइटोकेमिकल्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। गाजर खाने से शरीर को न सिर्फ विटामिन ए मिलता है,बल्कि यह आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। गाजर का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्थिर होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है,जो शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में मदद करता है। यही कारण है कि डायबिटीज में गाजर को आहार में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-शैंपू बदलने से नहीं चलेगा काम, डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।